गढ़चिरौली में माओवादियों को बड़ा झटका, 6 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 दिसंबर 2024। महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को बताया कि गढ़चिरौली जिले में 8 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर हत्या, लूट, अपहरण समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की ओर जारी जानकारी में मुताबिक, गढ़चिरौली निवासी रामासु पोयम उर्फ नरसिंह (55) और पड़ोसी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर निवासी रमेश कुंजाम उर्फ गोविंद (25) ने शुक्रवार को गढ़चिरौली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि 6 लाख रुपये के इनाम वाले पोयम को 1992 में टिपागढ़ एलओएस के सदस्य के रूप में भर्ती किया गया था और वह 2010 से कुतुल और नेलनार एलओएस में क्षेत्र समिति सदस्य (एसीएम) के रूप में कार्यरत था।

पुलिस ने बताया कि, पोयम के नाम 12 मामले दर्ज हैं, जिनमें छह मुठभेड़, पांच हत्याएं और डकैती का एक अपराध शामिल हैं। कुंजाम, जिस पर 2 लाख रुपये का इनाम था। 2019 में संगठन में सदस्य के रूप में शामिल हुआ था। उसे 2020 में चेतना नाट्य मंच (सीएनएम) के सदस्य के रूप में भर्ती किया गया और 2021 में वह कुतुल एलओएस का सदस्य बन गया। ओवादी गतिविधियों के खिलाफ गढ़चिरौली पुलिस की आक्रामक कार्रवाई के कारण दोनों ने आत्मसमर्पण किया है। उनके परिवार के सदस्यों ने भी उनके साथियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें हथियार डालने के लिए राजी किया। केंद्र और महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित पुनर्वास के लिए इन लोगों को 4.5-4.5 लाख रुपये मिलेंगे। गढ़चिरौली पुलिस ने कहा कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास नीति से प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के बड़ी संख्या में सदस्य आकर्षित हो रहे हैं और अब तक 680 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इस साल अब तक  20 कट्टर माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने आश्वासन दिया है कि आत्मसमर्पण करने और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के इच्छुक लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

बेरहमी से पीटा और घाटी में फेंक दिया, जंगल घूमने गए पति ने की पत्नी की हत्या; घर आकर सुनाई ये कहानी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा 21 दिसंबर 2024। कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत पतोड़ियाडांड निवासी 28 वर्षीय विशाल आरमो और 24 वर्षीय उसकी पत्नी गनपति अपने 3 साल के लड़के और ढाई माह की बच्ची के साथ पैदल गांव से लगे अरसिया गांव के जंगल घूमने गए हुए थे। […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा