ओडिशा में नक्सलियों का लगभग सफाया, बीएसएफ का दावा- अब सिर्फ 60-70 ही सक्रिय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 02 दिसंबर 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई मौकों पर मार्च 2026 तक नक्सलवाद के सफाये की प्रतिबद्धता जताते रहे हैं। इस बीच, ओडिशा में प्रतिबंधित माओवादी संगठनों की गतिविधियां बेहद सीमित हो जाने की जानकारी सामने आई है। बीएसएफ के एक अधिकारी के मुताबिक, राज्य में अब सिर्फ 60-70 नक्सली ही सक्रिय हैं, और उनमें से अधिकांश पड़ोसी राज्यों आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हैं। बीएसएफ आईजी (फ्रंटियर मुख्यालय, विशेष अभियान) सीडी अग्रवाल ने बताया कि यहां सक्रिय नक्सलियों में केवल सात मूलत: ओडिशा के हैं और वे भी किसी तरह की नेतृत्वकारी भूमिका में नहीं रह गए हैं। बाकी पड़ोसी राज्यों के हैं। लेकिन उनकी सक्रियता भी सात जिलों कालाहांडी, कंधमाल, बोलांगीर, मलकानगिरी, नबरंगपुर, नुआपाड़ा और रायगढ़ तक सीमित रह गई हैं। इसके साथ ही अग्रवाल ने कहा कि यद्यपि नक्सलवाद पर लगाम की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है लेकिन चुनौतियां भी बरकरार हैं, खासकर कालाहांडी, कंधमाल और बौध के घने जंगलों में आईईडी धमाके किए जाने का खतरा बना रहता है। ओडिशा में 2010 में पहली बार तैनाती के बाद से बीएसएफ के 14 जवान बलिदान हो चुके हैं।

खतरनाक इलाकों में चलाए अभियान

बीएसएफ आईजी ने बताया कि नक्सली हिंसा चरम पर होने के दौरान ओडिशा में तैनात किए गए इस बल ने कुछ सबसे खतरनाक इलाकों में अभियान चलाए हैं और अब तक 250-300 नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि 2024 में तीन खूंखार नक्सली मारे गए और 24 कट्टर कैडरों ने आत्मसमर्पण किया। एजेंसी

कांकेर में आठ आईईडी बरामद

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की लगाई आठ आईईडी बरामद की हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया, कोयलीबेड़ा के अटखड़ियापारा गांव के पास बरामद आईईडी का वजन दो से तीन किलोग्राम तक है। विस्फोटकों को सात स्टील के टिफिन और एक प्रेशर कुकर में भरकर रखा गया था। नक्सली सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन इस बरामदगी से बड़ी वारदात बच गई।

Leave a Reply

Next Post

10 उग्रवादियों समेत 12 कुकी लोगों का अंतिम संस्कार 5 दिसंबर को, बवाल की आशंका, पुलिस मुस्तैद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 02 दिसंबर 2024। जिरीबाम में सीआरपीएफ के साथ गोलीबारी में मारे गए 10 लोगों समेत 12 कुकी समुदायों के पुरुषों का अंतिम संस्कार 5 दिसंबर को चुराचांदपुर जिले में किया जाएगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के दौरान बड़े बवाल की आशंका […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप