डेविड वार्नर ने इंग्लैंड की टीम को दी सलाह, बताया कैसे करनी हैं आगे की तैयारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मेलबर्न 29 दिसंबर 2021। एशेज सीरीज को आस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया है। इसके बाद आस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इंग्लैंड की टीम को एक सलाह दी है। एशेज सीरीज के अभी दो मैच बाकी हैं और इससे पहले डेविड वार्नर ने इंग्लिश टीम को सलाह दी है कि वह सिंथेटिक विकेटों पर तैयारी करें, ताकि वह पिचों में अतिरिक्त उछाल के साथ तालमेल बिठा सकें। मंगलवार को यहां बाक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन के पहले ही सत्र में आस्ट्रेलिया ने पारी और 14 रन से जीत दर्ज कर इंग्लैंड की एशेज की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

आस्ट्रेलिया की टीम ने पहला टेस्ट मैच ब्रिसबेन में 9 विकेट से जीता था, जबकि एडिलेड में पिंक बाल से खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में मेजबानों ने 275 रनों से दमदार जीत दर्ज की थी। वहीं, बल्लेबाजी में संघर्ष कर रही इंग्लैंड की टीम को लेकर डेविड वार्नर ने कहा कि उनके बल्लेबाज उछाल के साथ सामंज्य नहीं बैठा पा रहे हैं और असफल हो रहे हैं। उन्होंने आस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस से बात करते हुए कहा, “बल्लेबाजी के दृष्टिकोण से उछाल बहुत बड़ा कारण है। यहां आस्ट्रेलिया में पले-बढ़े और इन विकेटों पर खेलना इस बात से अलग है कि हम इंग्लैंड की तुलना में इसे कैसे अपनाएंगे। उन्होंने आगे कहा, “मैं शायद इंग्लैंड को सिंथोस (सिंथेटिक विकेट) पर जाने और (अतिरिक्त) उछाल के खिलाफ अभ्यास करने का सुझाव दूंगा। आपको हमेशा तैयारी करने के तरीके खोजने होते हैं और उछाल के लिए तैयारी करने का एकमात्र तरीका इंग्लैंड में सिंथोस है।” वार्नर ने यह भी कहा कि इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पहले तीन एशेज टेस्ट में बैक लेंथ की गेंदबाजी में गलती की, यह एक चाल है। जो आमतौर पर आस्ट्रेलियाई पिचों पर काम नहीं करता है। उन्होंने कहा, “इंग्लैंड में बैक आफ लेंथ स्टंप्स को हिट करेगी, लेकिन ये लेंथ एडिलेड या गाबा में स्टंप्स को हिट नहीं करेगी।

5 जनवरी से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच से पहले डेविड वार्नर ने कहा, “यहां गेंद को पिच करने के लिए आपको काफी बहादुर बनना होगा। हम एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में महसूस करते हैं जब इंग्लैंड का कोई गेंदबाज गेंद को आगे पिच कराता है, हम उन्हें जमीन के सहारे खेलते हैं, लेकिन आपको यह मौका बनाने के लिए करना होगा, उन किनारों को खोजने के लिए आपको बैट-पैड का अंतर पैदा करना होगा।”

Leave a Reply

Next Post

पंजाब सरकार की बड़ी घोषणा, विद्यार्थियों के लिए बस सेवा मुफ्त, सीएम चन्नी खुद रोडवेज चलाकर पहुंचे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चंडीगढ़ 29 दिसंबर 2021। पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक और लोकलुभावन घोषणा की है। सीएम ने राज्य के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त बस सेवा देने का एलान किया है। पंजाब में महिलाओं के लिए पहले से ही बस सेवा मुफ्त […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप