धान घोटाला छिपाने पहले मुसवा को बदनाम किये, अब पानी डाल रहे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 08 मार्च 2026। भाजपा सरकार पर धान घोटाला करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के सवा दो साल में खरीफ सीजन में धान खरीदी के बाद घोटाला किया जा रहा अन्नदाताओं की मेहतन को पानी में भीगकर घोटाला छिपाया जा रहा है। पीछे खरीफ सीजन में हुई करोड़ो रूपया की धान घोटाला की जिम्मेदरीं मुसवा के ऊपर डालकर किसानों का ध्यान घोटाला से हटाने का प्रयास किया गया। अब पानी मे भींगकर धान का वजन बढ़ाकर घोटाला पर लीपापोती की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का मूल चरित्र कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करना है, इसके लिए वो किस हद तक गिर सकते है उसका नमूना किसान देख रहे है। धान खरीदी के समय भाजपा के नेता दूसरे प्रदेश से धान लाकर धान बेचे, किसानों की हक को डाका डाले। किसानों की रकबा सरेंडर किया गया, टोकन नही दिया गया। इससे 5 लाख से अधिक किसान धान नहीं बेच पाये। प्रदेश के किसी भी किसान से प्रति एकड़ 21 किवंटल की खरीदी नहीं हुई। सरकार का लक्ष्य भी पूरा नही हुआ। इस सरकार ने मोदी की गारंटी के नाम से किसानों को ठगा, अब धान घोटाला कर सरकारी खजाने को चुना लगा रहे है।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 08 मार्च 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ‘‘अमेरिका ने भारत को छूट दी है कि वह युद्ध के कारण 30 दिनों तक रूस से तेल खरीद सकता है।’’ यह खबर देश को शर्मसार कर देने वाली है। यह खबर बताती है कि […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव