ईडी की पूछताछ पर बोले राहुल- यह छोटा सा मामला है, बेरोजगारी और अग्निपथ जरूरी मुद्दे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 22 जून 2022। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की जांच सामना कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा, ईडी और ऐसी एजेंसियां मुझ पर दबाव नहीं बना सकतीं। उन्होंने कहा, मुझसे पूछताछ करने वाले अधिकारी भी समझ गए होंगे कि कांग्रेस नेता को डराकर धमकाया नहीं जा सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा देश की सेना को कमजोर कर रही है। दरअसल, ईडी की पूछताछ और अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने आज पार्टी मुख्यालय पर सभी सांसदों व विधायकों की बैठक बुलाई। इस बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल ने प्रवर्तन निदेशालय की पांच दिनों तक चली पूछताछ के दौरान एकजुटता प्रकट करने के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा ईडी की उनसे पूछताछ एक ‘छोटा मामला’ है क्योंकि आज बेरोजगारी और ‘अग्निपथ’ योजना सबसे जरूरी मुद्दे हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा मामला छोटा सा मामला है। सच कहूं तो यह जरूरी भी नहीं है। आज सबसे जरूरी बात रोजगार की है। लघु एवं मध्यम उद्योग देश की रीढ़ की हड्डी हैं। नरेंद्र मोदी जी ने इस रीढ़ की हड्डी को तोड़ दिया है। यह बात मैं महीनों से कह रहा हूं। राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, वे खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं और सेना को कमजोर करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी को अग्निपथ योजना को वापस लेना ही होगा। भारत के युवा जानते हैं कि राष्ट्र को मजबूत करने के लिए सच्ची देशभक्ति की आवश्यकता होती है। हम सुनिश्चित करेंगे कि यह योजना निरस्त हो। 

ये देश युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा
राहुल गांधी ने कहा, हमारे युवा आर्मी, एयरफोर्स, नेवी में भर्ती होने के लिए रोज दौड़ते हैं, उन्हें मैं कह रहा हूं कि हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री ने इस देश की रीढ़ की हड्डी को तोड़ दिया है, ये देश अपने युवाओं को अब रोज़गार नहीं दे पाएगा चाहे सरकार कुछ भी कर ले। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, किसानों के बारे में हमने कहा था कि उन्हें ये बिल(कृषि क़ानून) वापस लेना पड़ेगा। अब कांग्रेस पार्टी कह रही है कि पीएम मोदी को ये अन्निपथ योजना को वापस लेना पड़ेगा। हिन्दुस्तान का हर युवा हमारे साथ खड़ा है। 

अब न रैंक और न पेंशन 
राहुल ने कहा, भाजपा ‘एक रैंक, एक पेंशन’ की बात करती थी, लेकिन अब ‘न रैंक और न पेंशन’ है। युवा कड़ी मेहनत करेंगे और अपने घरों को वापस जाएंगे। रिटायर होने के बाद उन्हें कोई रोजगार नहीं मिलेगा। 

Leave a Reply

Next Post

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की तैयारियों को लग सकता है झटका, कोहली भी हो चुके कोरोना संक्रमित-रिपोर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 जून 2022। भारत और इंग्लैंड की टीम अगले महीने बर्मिंघम में एकमात्र टेस्ट में आमने-सामने होंगी। इससे पहले टीम इंडिया लीसेस्टर काउंटी टीम के खिलाफ 24 जून से प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके लिए भारतीय खिलाड़ी लीसेस्टर पहुंच भी चुके हैं, लेकिन इस मैच […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण