कैप्सूल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर ही छात्र की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर-चांपा 09 नवंबर 2025। जांजगीर-चांपा. जिले में फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जांजगीर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम नरियरा में रविवार तड़के कैप्सूल वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी दी. हादसे के दौरान बाइक पर दो लोग सवार थे. दोनों ट्यूशन क्लास जा रहे थे. एक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम अतुल कुमार साहू बताया जा रहा है. वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्त के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था. हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क के बीच शव रखकर चक्काजाम कर दिया है. सूचना पर मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन यह बातचीत विफल रही. उनकी मांग है कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी और मुआवजा दिया जाए।

बताया जा रहा है कि कैप्सूल वाहन नरियरा स्थित जिंदल पवार प्लांट का है. जिसकी टक्कर के बाद युवक की मौत हुई है. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है. वहीं घायल युवक को उपचार के लिए बिलासपुर भेजा गया है।

Leave a Reply

Next Post

आर्यन खान संग चमकी अनुस्मृति सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर (अनिल बेदाग) मुंबई 09 नवंबर 2025। वेदांत बिड़ला और तेजल कुलकर्णी की भव्य वेडिंग रिसेप्शन नाइट सितारों से जगमगा उठी, जब बॉलीवुड स्टारकिड आर्यन खान और अभिनेत्री अनुस्मृति सरकार ने एक साथ रेड कार्पेट पर एंट्री की। दोनों की कैमिस्ट्री और पोज़ ने सोशल मीडिया पर हलचल […]

You May Like

फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान