‘रोहित शर्मा को लेना चाहिए ब्रेक’, गावस्कर ने भारतीय कप्तान को दी विराट की तरह फैसला लेने की सलाह

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 अप्रैल 2023। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को मंगलवार (25 अप्रैल) को आईपीएल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को एक खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस के कप्तान को आईपीएल से कुछ दिन के लिए ब्रेक लेना चाहिए। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी पिछले साल कुछ दिन के लिए ब्रेक लिया था। वह तरोताजा होकर लौटे और फिर जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। रोहित शर्मा मुंबई के खिलाफ आठ गेंद पर दो रन बनाकर आउट हुए। गावस्कर ने हिटमैन को सलाह दी है कि रोहित को आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC) पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

सुनील गावस्कर ने क्या-क्या हुआ?
गावस्कर ने कहा, “मैं मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव देखना चाहूंगा। ईमानदारी से मैं यह भी कहूंगा कि रोहित को इस समय ब्रेक लेना चाहिए और खुद को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए फिट रखना चाहिए। वह अंत में कुछ मैचों के लिए फिर से वापस आ सकते हैं। अभी उन्हें खुद को राहत देनी चाहिए। वह थोड़ा चिंतित दिख रहे हैं। पूर्व कप्तान ने आगे कहा, ”हो सकता है कि इस स्तर वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में सोच रहे हो। हालांकि, मुझे इस बारे में नहीं पता। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें ब्रेक की जरूरत है। वह अंतिम दो-तीन मैच में लौटे ताकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए खुद को लय में रखे।”

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुनी गई भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

पिछली बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली थी हार
भारतीय टीम लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। उसे पिछली बार 2021 में खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। वह ऑस्ट्रेलिया के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही।

Leave a Reply

Next Post

एशिया कप के बाद विश्व कप से भी बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 अप्रैल 2023। भारत इस साल के अंत में वनडे विश्व कप का आयोजन करने वाला है। उससे पहले टीम इंडिया एशिया कप से अपनी तैयारियों को पुख्ता करेगी। इन दो बड़े टूर्नामेंट में अभी काफी समय है, लेकिन उससे पहले ही टीम को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप