एसईसीएल एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के मध्य एसईसीएल कर्मियों के लिए कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज हेतु किया गया समझौता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 24 जून 2025। निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास एवं निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में एस.ई.सी.एल. एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के मध्य एस.ई.सी.एल. के कर्मचारियों के वेतन खातों को राष्ट्रीय बैंकों की तर्ज पर कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज में कवरेज हेतु मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किया गया। एस.ई.सी.एल. की ओर से दुर्गा प्रसाद सामल, महाप्रबंधक (मानव संसाधन – अं. सं./कर्मचारी स्थापना) एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से अमरजीत सिंह खनूजा, सहायक महाप्रबंधक (बिजनेस एंड क्रेडिट/संचालन), सीआरजीबी, मुख्यालय, रायपुर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

एस.ई.सी.एल. द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के साथ किया गया एमओयू अनुषंगी स्तर पर किसी भी ग्रामीण बैंक के साथ हस्ताक्षरित किया गया पहला एमओयू है जिससे एस.ई.सी.एल. के 3637 कर्मचारी जिनका वेतन खाता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में है को कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज का लाभ मिलेगा। इस एमओयू के उपरांत एस.ई.सी.एल. के 99% कर्मचारी कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के दायरे में आ जायेंगे।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर (छत्तीसगढ़) में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ संवाद किया

शेयर करेमोदी जी के नेतृत्व में जब मार्च, 2026 में देश नक्सलवाद से मुक्त होगा, वो क्षण आजादी के बाद के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक होगा जब नक्सलवाद से मुक्ति की विजय गाथा लिखी जाएगी, उसमें सुरक्षा बलों के परिश्रम, त्याग व बलिदान को स्वर्णिम अक्षरों से लिखा […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट