प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के बालासाहेब विखे पाटिल की आत्मकथा ‘देह वीचवा करणी’ का किया विमोचन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बालासाहेब विखे पाटिल की आत्मकथा का विमोचन

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया विमोचन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के बड़े नेता रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री बालासाहेब विखे पाटिल की आत्मकथा ‘देह वीचवा करणी’ का विमोचन किया. इसी के साथ ही प्रवर रूरल एजुकेशन सोसाइटी का नाम बदलकर ‘लोकनेते डॉ बालासाहेब विखे पाटिल प्रवर रूरल एजुकेशन सोसाइटी’ किया गया. 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले वहां पर आना तय हुआ था, लेकिन कोरोना के कारण अब वर्चुअली ये कार्यक्रम हो रहा है. बालासाहेब विखे पाटिल के जीवन की कथा महाराष्ट्र के हर कोने में मिलती हैं, उन्होंने आम लोगों की तकलीफ को कम करने का काम किया. सत्ता और राजनीति के जरिए समाज की भलाई का संदेश दिया. गांव-गरीब, कॉपरेटिव के क्षेत्र में उनका सम्मान वक्त के साथ बढ़ता रहा है. 

प्रधानमंत्री बोले कि देवेंद्र जी की सरकार के कार्यकाल में गांव-गांव तक पानी पहुंचाने की चर्चा हर ओर हुई. महाराष्ट्र में जल जीवन मिशन के तहत पानी पहुंचाने का काम जारी है और लॉकडाउन में इस काम में तेजी आई. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि बालासाहेब की कई  पीढ़ी लगातार समाजसेवा कर रही हैं, वरना कुछ पीढ़ियां कम ताकतवर नज़र आती हैं.

पीएम मोदी बोले कि जो इलाका कभी अभाव में जीता था, आज उसकी तस्वीर बदली है इसके पीछे बालासाहेब विखे पाटिल का संघर्ष रहा. उन्होंने संदेश दिया था कि सहकारिता अभियान का जाति या धर्म से कोई संबंध नहीं होता है. पीएम ने बताया कि अटल जी की सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने इस क्षेत्र में काम भी किया

पीएम मोदी ने बताया कि बालासाहेब विखे पाटिल ने ग्रामीण इलाकों में शिक्षा और रोजगार के लिए शानदार काम किया. उनके संदेशों को कृषि सुधारों में उतारा गया है, सरकार किसानों के लिए नए अवसर तैयार कर रही है. पीएम ने कहा कि आजादी के बाद एक ऐसा दौर आया, जब देश के पास पेट भरने के लिए अन्न नहीं था. पीएम मोदी बोले कि सरकार की ओर से कृषि सुधार के क्षेत्र में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया और किसानों तक मदद पहुंचाई गई.

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य कई नेता शामिल रहे. 

पूर्व केंद्रीय मंत्री बालासाहेब विखे पाटिल लंबे वक्त तक कांग्रेस पार्टी में रहे, लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की. सात बार लोकसभा सांसद रहे बालासाहेब विखे पाटिल केंद्र सरकार में मंत्री पद पर रहे, 2016 में उनका निधन हो गया था. साल 2010 में समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने के लिए बालासाहेब विखे पाटिल को पद्म भूषण दिया गया था. 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित मिंटो हॉल में आदिम-जाति कल्याण विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के 497 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से 145 नव-निर्मित शैक्षिक भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया

शेयर करे20 से 25 किमी के दायरे में एक पूर्ण विकसित स्कूल बनाया जाएगा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 13 अक्टूबर 2020। मध्य प्रदेश में अब जगह-जगह स्कूल खोलने के स्थान पर 20 से 25 किमी में ही एक पूर्ण विकसित स्कूल खोलने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान