मेरठ नीले ड्रमकांड के बाद खौफ में पति, कहा – मेरी पत्नी के हैं चार बॉयफ्रेंड, सीएम से लगाई मदद की गुहार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

ग्वालियर 30 मार्च 2025 । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से खुद को जान का खतरा बताया है और चौराहा पर धरना प्रदर्शन भी किया है। युवक हाथ में एक कागज पकड़ा हुए था। उसने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। युवक का नाम अमित कुमार है और अमित कुमार ग्वालियर के जनकपुरी में रहता है। अमित कुमार का कहना था कि उसकी पत्नी के चार बॉयफ्रेंड है और अभी एक युवक के साथ उसकी पत्नी लिव इन में रहती है। 

अमित ने बताया कि उसके बड़े बेटे की मौत हो गई है और उसने बड़े बेटे हर्ष की हत्या का आरोप भी अपनी पत्नी पर लगाया है। अमित का कहना है कि छोटे बेटे को पत्नी अपने साथ ले गई है। युवक ने आशंका जताई है कि मेरठ के ब्लू ड्रम हत्याकांड की तरह उसकी पत्नी भी उसकी हत्या कर सकती है। क्योंकि पत्नी का बॉयफ्रेंड उसे जान से मारने की धमकी लगातार दे रहा है। अमित का कहना है कि उसने कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद अमित ग्वालियर के फूलबाग चौराहा पर धरने पर बैठ गया और उसने मुख्यमंत्री मोहन यादव से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में जनकगंज पुलिस का कहना है कि थाने पर अभी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर इस मामले में पहले कोई आवेदन आया होगा तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पर रोक, चैत्र नवरात्र पर सीएम योगी का सख्त फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 30 मार्च 2025। उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, नगर […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस