अजय कुमार टेनी को ब्लैकमेल करने के आरोप में 5 गिरफ्तार, सबूत का दावा कर करोड़ों की कर रहे थे मांग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखीमपुर 24 दिसम्बर 2021 । लखीमपुर हिंसा मामले में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार टेनी को ब्लैकमेल करने की कोशिश में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार पांचो आरोपी गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को लखीमपुर खीरी मामले में उनके खिलाफ कुछ वीडियो और सबूत होने का दावा कर करोड़ों रूपये की डिमांड कर रहे थे.

बीते हफ्ते 17 दिसंबर को अजय मिश्र टेनी ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में इसकी जानकारी दी. जिसके बाद सीपी दिल्ली पुलिस की निगरानी में जांच नार्थ एवेन्यू थाने में शुरू की गई. बताया जा रहा है कि ये 5 लड़के BPO में काम करते हैं. ये सभी लड़के दिल्ली और नोएडा से गिरफतार किए गए हैं.

तीन अक्टूबर की है घटना

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में किसानों का एक समूह यूपी प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा के खिलाफ तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहा था, तभी एक एसयूवी (कार) ने चार किसानों को कुचल दिया. इसके बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के 2 कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी. जबकि हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार की भी मौत हो गई. किसानों का आरोप है कि प्रदर्शनकारी किसानों पर गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने गाड़ी चढ़ाई थी. इस मामले में अब तक केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Leave a Reply

Next Post

'हाथ बंधे होने' संबंधी हरीश रावत की टिप्‍पणी के बाद राहुल गांधी के साथ हुई उनकी मुलाकात

शेयर करे बदले सुर, कहा- कदम कदम बढ़ाए जा, कांग्रेस के गीत गाए जा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्‍ली 24 दिसम्बर 2021 । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज उत्‍तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ दिल्‍ली में मुलाकात की. राज्‍य के विधानसभा चुनाव के पहले ‘अपने हाथ बंधे’ होने […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही