योजना: 70 एयरक्राफ्ट के साथ सस्ती एयरलाइन कंपनी शुरू करने जा रहे हैं झुनझुनवाला, निवेश करेंगे 260 करोड़ रुपये

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 जुलाई 2021। दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला अगले चार सालों में 70 एयरक्राफ्ट के साथ एक नई एयरलाइन कंपनी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए झुनझुनवाला 35 मिलियन डॉलर (260 करोड़ रुपये) का निवेश कर सकते हैं। इस कंपनी में उनक हिस्सेदारी 40 फीसदी हो सकती है। इतना ही नहीं, ब्लूमबर्ग के अनुसार आगामी 15 दिनों में राकेश झुनझुनवाला भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इस संदर्भ में नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NoC) भी ले सकते हैं। झुनझुनवाला की योजना भारत में लो कॉस्ट एयरलाइन शुरू करने की है। इसका नाम आकासा एयर रखा जाएगा। 

एविएशन इंडस्ट्री में हो सकती है आदित्य घोष की वापसी 

दिग्गज निवेशक को अपनी प्रस्तावित एयरलाइन के लिए एविएशन सेक्टर के दिग्गज और इंडिगो के पूर्व प्रेजिडेंट आदित्य घोष का साथ मिल गया है। सूत्रों के अनुसार आदित्य घोष सह-संस्थापक के रूप में कंपनी में शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि झुनझुनवाला और जेट एयरवेज के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे आकासा नाम से नई एयरलाइन शुरू करने जा रहे हैं। 

नई एयरलाइन में घोष की 10 फीसदी से कम हिस्सेदारी

इस संदर्भ में एक सूत्र ने बताया कि घोष की नई एयरलाइन में 10 फीसदी से कम हिस्सेदारी होगी और वह झुनझुनवाला के नॉमिनी के तौर पर बोर्ड मेंबर होंगे। घोष मैनेजमेंट का हिस्सा नहीं होंगे। इस एयरलाइन कंपनी में विनय दुबे की 15 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी हो सकती है। कंपनी में अमेरिका की पार कैपिटल मैनेजमेंट और होमस्टे एग्रीगेटर एयरबीएनबी इसमें निवेश कर रही हैं।

10 साल तक इंडिगो से जुड़े थे आदित्य घोष 

मालूम हो कि घोष ने साल 2018 में इंडिगो छोड़ दी थी। घोष 2008 में इंडिगो से जुड़े थे और वह 10 साल तक इसके प्रेजिडेंट और पूर्णकालिक डायरेक्टर रहे थे।  उन्होंने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी बनाने में अहम भूमिका निभाई। तीन साल पहले जब उन्होंने कंपनी छोड़ी थी तो उसके पास 160 विमानों का बेड़ा, 1000 से अधिक रोजाना उड़ानें और 55,000 करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 63567.89 करोड़ रुपये है। आज इसका शेयर 1686.70 के स्तर पर खुला। 

Leave a Reply

Next Post

राज्यसभा: हंगामे के बीच किशोर न्याय संशोधन विधेयक को मंजूरी, बच्चों का होगा बेहतर संरक्षण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 जुलाई 2021। राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे और शोरशराबे के बीच बुधवार को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) संशोधन विधेयक 2021 संसद से पारित हो गया। सदन में विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी मिल गई। लोकसभा में यह विधेयक 24 मार्च […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप