आज काला दिवस मना रही भाजपा, कल पूरे बिहार में प्रदर्शन; कहा- गुंडों ने हमारे कार्यकर्ता की जान ले ली

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 14 जुलाई 2023। बिहार भाजपा आज काला दिवस मना रही है। जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत के बाद भाजपा नेताओं में आक्रोश है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता की हत्या की गई है। इसलिए हमलोग शुक्रवार को काला दिवस मना रहे हैं। साथ ही शनिवार को बिहार में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा के प्रतिनिधि दोपहर साढ़े 3 बजे राजभवन जाएंगे। वहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि अभी पोस्टमार्टम कहां हुआ है, जब होगा तब पता चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता की नीतीश कुमार ने हत्या की है। पार्टी इसकी निंदा करती है। जब से नीतीश कुमार ममता दीदी के संरक्षण में आए हैं, तब से ये हो रहा है। गुरुवार को जो भी हुआ वह जंगलराज रिटर्न था। जंगलराज की उत्पत्ति लालू यादव ने की थी, आज नीतीश कुमार और तेजस्वी ने जंगलराज रिटर्न किया है।

सुशील मोदी ने पूछा-  महामंत्री विजय कुमार सिंह का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा
वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति, 10 लाख युवाओं की सरकारी नौकरी पर विश्वासघात, शासन में भ्रष्टाचार और चौपट कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे पर शांतिपूर्ण ढंग से संचालित विधानसभा मार्च पर बर्बर लाठीचार्ज कर एक कार्यकर्ता की जान लेना और दर्जनों लोगों को बुरी तरह जख्मी करना निंदनीय है। उन्होंने पूछा कि क्या यही लोकतंत्र है नीतीश कुमार जी? प्रदर्शन करने के अधिकार को लाठी के बल पर रौंदने वाली सरकार किस मुंह से लोकतंत्र बचाने की बात करती है ? उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांग के समर्थन में भाजपा के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। लाठी में तेल पिलाने वालों की संगत में आकर नीतीश कुमार ने पुलिस को निरंकुश और हिंसक बना दिया है।

गिरिराज बोले- पवित्र धरती पर नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी
भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की निर्मम-निर्लज्ज हत्या का हिसाब बिहार की जनता लेगी। बिहार को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है और आज इसी पवित्र धरती पर नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी। नीतीश कुमार जी ममता दीदी की राह पर चल पड़े हैं, लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बर हमले से हुई मौत के लिए सीधे तौर पर नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। अहंकारी नीतीश कुमार द्वारा जहानाबाद भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह की हत्या कर दी गई।

विजय सिन्हा बोले- महागठबंधन सरकार भाजपा नेता की मौत के जिम्मेदार
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जितनी माता-बहने विधवा हुई, नरसंहार हुआ। उस जंगलराज को सीएम नीतीश ने जनताराज कहा। भाजपा ने कहा यह जनताराज नहीं गुंडाराज है। इन गुंडो ने जिस तरह से हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाकर आज उनकी जान ले ली। कई लोग घायल हो गए। इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। जिस जंगलराज को हमने खत्म किया था। चाण्क्य बनकर चंद्रगुप्त बनाया था। आज आप जंगलराज वाले से गलबहिया कर रह हैं। आप जिस जनादेश के अपमान करके उनसे जा मिले वह गलत है। इन सब पर हत्या का FIR दर्ज होना चाहिए। महागठबंधन सरकार भाजपा नेता की मौत के जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, मुख्य न्यायाधीश ने जस्टिस भुइयां और जस्टिस भट्टी को दिलाई शपथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 14 जुलाई 2023। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस एस. वेंकटनारायण भट्टी को सुप्रीम कोर्ट के जजों के तौर पर शपथ दिलाई। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में चीफ जस्टिस समेत कुल जजों की संख्या बढ़कर 32 हो […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप