सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, मुख्य न्यायाधीश ने जस्टिस भुइयां और जस्टिस भट्टी को दिलाई शपथ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 जुलाई 2023। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस एस. वेंकटनारायण भट्टी को सुप्रीम कोर्ट के जजों के तौर पर शपथ दिलाई। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में चीफ जस्टिस समेत कुल जजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जो कि सुप्रीम कोर्ट कुल 34 जजों की क्षमता से फिलहाल दो कम है।  सुप्रीम कोर्ट के ऑडिटोरियम में आयोजित शपथग्रहण समारोह में चीफ जस्टिस ने दोनों जजों को शपथ दिलाई। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 12 जुलाई को जस्टिस भुइयां और जस्टिस भट्टी को हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त करने की मंजूरी दी थी। जस्टिस भुइयां इससे पहले तेलंगाना हाईकोर्ट और जस्टिस भट्टी केरल उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस थे।

प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उन्हें शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत करने की सिफारिश पांच जुलाई को की थी। इसके बाद कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को ही दोनों जजों की नियुक्तियों की घोषणा की। 

Leave a Reply

Next Post

तीन जिलों में 20 बूथों पर पंचायत चुनाव रद्द, मतगणना में गड़बड़ी के लगे थे आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 14 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने मतगणना के दौरान गड़बड़ी के चलते तीन जिलों में 20 बूथों पर पंचायत चुनाव रद्द कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इन बूथों पर नए […]

You May Like

वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी....|....कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी....|....अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला