कांग्रेस-नेकॉ पर जमकर बरसे मांझी, कहा- इनकी सरकार बनी तो जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में मिला देंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गया 27 अगस्त 2024। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल काॅन्फ्रेंस की सरकार बनी तो वह लोग राज्य पाकिस्तान से मिला देगें। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह लोग सत्ता के लिए आतंकी हिजबुल से भी हाथ मिला सकते हैं। बता दें कि उक्त बयान से पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर भी कहा था कि कश्मीर में चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान और हिजबुल के साथ भी गठबंधन कर सकती है। 

अब्दुल्ला की रीति और नीति पर भी सवाल

सोमवार रात गया जिले के महकार गांव में स्थित अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह एनडीए का अभिमत है कि कांग्रेस वाले लोग अब्दुल्ला से हाथ मिला रहे हैं। अब्दुल्ला की क्या रीति और नीति रही है? यह कांग्रेस से छिपा हुआ है? लेकिन, अब तो स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में फिर 370 लागू करना चाहता है। यह सभी लोग एससी-एसटी के विरोधी हैं। अब्दुल्ला से हाथ मिलाने का मतलब साफ है कि कांग्रेस उसी एजेंडे पर काम कर रही है। जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में अगर जीत गए तो पाकिस्तान से मिला देगें।

बांग्लादेश में सरकार बदली पर हिन्दुओं पर अत्याचार नहीं रूका 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार जब से बदली है। वहां के हिंदुओ पर अत्याचार हो रहा है। हिंदू लोगों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कश्मीर के साथ गलती किया था। अगर कश्मीर को उसी समय पूर्ण रूप में अंगीकृत कर लिया जाता तो जो मसौदा अभी है, वह नहीं होता। वैसे ही इंदिरा गांधी ने यह गलती की बांग्लादेश को जीत कर 91 हजार फौज को सरेंडर करवाकर उसको अलग देश बनाने की क्या जरूरत थी? भारत में मिला लेते तो आज यह स्थिति नहीं होती। संसार में एक धर्म फैलाना चाहता है और उसी धर्म एजेंडा पर पाकिस्तान और बांग्लादेश में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम यूक्रेन गए हैं, वहां बताया कि युद्ध नहीं करेंगे। वैसे ही बांग्लादेश की सरकार वहां के अल्पसंख्यकों पर ध्यान देना होगा।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- शादी की योजना नहीं बना रहा हूं, लेकिन होती है तो ठीक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 अगस्त 2024। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह शादी करने की योजना नहीं बना रहे हैं, लेकिन अगर होती है तो (ठीक) है, हालांकि वह 20-30 वर्षों से शादी के दबाव से बाहर निकल चुके हैं। राहुल […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ