आजकल क्‍यों चुप-चुप से रहते हैं धर्मेंद्र? ऐक्‍टर ने वीडियो शेयर कर बयां किया म‍िज़ाज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 मई 2021। बॉलिवुड ऐक्टर धर्मेंद्र भले ही फिल्मों से दूर अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त फार्म हाउस में बिताते हैं। लेकिन फैन्स के लिए वह अक्सर सोशल मीडिया पर दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने ईद के मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह खूबसूरत सी शायरी की पंक्ति बोलते हुए अपने दिल के दर्द को बयां करते नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र का वीडियो हुआ वायरल
धर्मेंद्र बोल रहे हैं, खामोशी को मेरी बदमिजाजी न समझना, चाहत सबसे बदस्तूर बरकरार है दोस्तों। आजकल कुछ चुप- चुप सा रहता हूं दोस्तों। धर्मेंद्र के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसी का नतीजा है कि इस वीडियो पर अब तक 90 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं फैन्स वीडियो के नीचे खूब भर- भर के कमेंट भी कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र (Dharmendra) जल्द ही अपने दोनों बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ फिल्म ‘अपने 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में धर्मेंद्र का पोता करण देओल भी नजर आएंगे।

बता दें कि धर्मेंद्र अपना ज्यादातर समय फार्म हाउस पर ही गुजारते हैं। 84 वर्षीय धर्मेंद्र कुछ खास मौकों पर ही मुंबई जाते हैं और फिर अपने फार्म हाउस पर वापस लौट आते हैं। लॉकडाउन में पूरा समय धर्मेंद्र ने अपने ही फार्म हाउस पर गुजारा है। वैसे भी धर्मेंद्र का यह फार्म हाउस है भी बहुत ही खूबसूरत और इसके वीडियो और फोटो एक्टर समय-समय पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

बेहतर टेस्टिंग, ट्रेसिंग, टीकाकरण और उपचार से छत्तीसगढ़ ने कोरोना पर कसी नकेल

शेयर करेराज्य में हर रोज प्रति दस लाख आबादी पर 2197 टेस्ट, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 1245 ही सुविधाओं के विस्तार के बाद अब 39 लैबों में ट्रूनाट और 15 में आरटीपीसीआर टेस्ट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 15 मई 2021। छत्तीसगढ़ राज्य बेहतर टेस्टिंग, ट्रेसिंग, टीकाकरण और उपचार से कोरोना पर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान