‘मेरे पीछे चट्टान की तरह खड़े रहे शाह’, शिवसेना का नाम-चुनाव चिह्न मिलने के बाद बोले सीएम शिंदे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 फरवरी 2023। शिवसेना में बीते साल हुई टूट के बाद चुनाव आयोग ने हाल ही में पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को सौंप दिया है। इसी के साथ महाराष्ट्र में बीते कई दिनों से जारी असली शिवसेना-नकली शिवसेना के विवाद पर ब्रेक लग गया। हालांकि, उद्धव ठाकरे गुट ने चुनाव आयोग के इस फैसले पर आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है, उन्होंने इसे शिवसेना के नाम और निशान की चोरी करार दिया है। अब इस पूरे विवाद पर पहली बार महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे का बयान आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक कार्यक्रम में शिंदे ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी बात रखी। 

शिवसेना में अपने समर्थन वाले विधायकों को तोड़कर महाराष्ट्र में भाजपा के समर्थन वाली सरकार बनाने को लेकर एकनाथ शिंदे ने बयान दिया। उन्होंने अमित शाह की मौजूदगी में उनकी तारीफ करते हुए कहा, “अमित शाह जी ने मुझे कहा था, शिंदे जी आप आगे बढ़ें। हम एक चट्टान की तरह आपके पीछे खड़े रहेंगे। शाह जी ने जो कहा था, वही किया।”

शिवसेना विवाद पर अमित शाह ने ली उद्धव गुट की चुटकी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असली शिवसेना विवाद पर चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है। शनिवार को पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कल सत्यमेव जयते शब्द चरितार्थ हो गया। चुनाव आयोग ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को असली शिवसेना और धनुष बाण दोनों मिल गए। जो लोग झूठ का सहारा लेकर चिल्ला रहे थे, आज उन्हें पता चल गया है कि सच्चाई किसके पक्ष में है। उन्होंने कहा कि आज पुणे के कार्यकर्ताओं को एक संकल्प करके जाना है कि महाराष्ट्र की सभी सीटें शिवसेना और भाजपा के खाते में आएंगे।

अमित शाह ने कार्यक्रम में पुस्तक ‘मोदी @20’ के मराठी संस्करण का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। उन्होंने दोहराया कि 2019 के विधानसभा चुनावों के पहले मुख्यमंत्री पद साझा करने पर कोई सहमति नहीं हुई थी। बता दें, 2019 के विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ लिया था। इसमें दावा किया गया था कि भाजपा ने उसके साथ सीएम का पद साझा करने का वादा किया था।

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह ने चुनाव आयोग के फैसले का किया स्वागत, बोले- दूध का दूध पानी का पानी हो गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 19 फरवरी 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असली शिवसेना विवाद पर चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है। शनिवार को पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कल सत्यमेव जयते शब्द चरितार्थ हो गया। चुनाव आयोग ने दूध का […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप