‘संविधान को लेकर राजनीति करना कतई ठीक नहीं’, शीतकालीन सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 नवंबर 2024। आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संविधान को राजनीति से दूर रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि संविधान को लेकर राजनीति करना ठीक नहीं है उसे राजनीति से दूर रखना चाहिए क्योंकि यह एक सामाजिक दस्तावेज और सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव का स्रोत है। उन्होंने कहा, ‘संविधान हमारी ताकत है। यह हमारा सामाजिक दस्तावेज है। इसी संविधान के कारण हम सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाए हैं और समाज के वंचित, गरीब तथा पिछड़े लोगों को सम्मान दिया है। आज दुनिया में लोग भारत के संविधान को पढ़ते हैं, उसकी विचारधारा को समझते हैं और कैसे उस समय हमने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों, सभी जातियों को वोट देने के अधिकार का प्रयोग किया था। हमारे संविधान की मूल भावना हमें सबको जोड़ने और मिलकर काम करने की शक्ति देती है। इसलिए संविधान को राजनीति के दायरे में नहीं लाना चाहिए।’

समय-समय पर संविधान में बदलाव किए गए: लोकसभा अध्यक्ष

बिरला ने यह भी कहा कि किसी भी पार्टी या विचारधारा की कोई भी सरकार संविधान की मूल भावना (या संरचना) के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि लोगों के अधिकारों और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समय-समय पर संविधान में बदलाव किए गए हैं। 

गौरतलब है, इस साल विपक्ष ने लोकसभा चुनाव के दौरान आरोप लगाए थे कि सरकार संविधान में बदलाव करेगी। इन्हीं सब आरोपों का वह जवाब दे रहे थे। ओम बिरला ने कहा कि संविधान में बदलाव सामाजिक परिवर्तन के लिए किए गए हैं।

‘संविधान की मूल भावना के साथ कभी छेड़छाड़ नहीं कर सकती सरकार’

उन्होंने कहा, ‘लोगों की आकांक्षाओं और अधिकारों तथा पारदर्शिता बरकरार रखने के लिए संविधान में समय-समय पर बदलाव किए गए हैं। सामाजिक परिवर्तन के लिए भी बदलाव किए गए हैं। लेकिन किसी भी राजनीतिक दल या किसी सरकार ने संविधान की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ नहीं की है। यही कारण है कि न्यायपालिका को समीक्षा करने का अधिकार है ताकि मूल ढांचा बना रहे। इसलिए यहां हमारे देश में किसी भी पार्टी विचारधारा की सरकार संविधान की मूल भावना के साथ कभी छेड़छाड़ नहीं कर सकती।’

उन्होंने आगे भी कहा, ‘प्रधानमंत्री ने हमेशा कहा है कि समाज के वंचित, गरीब, पिछड़े लोगों को अभी भी आरक्षण की जरूरत है और इसलिए, सरकार संविधान के मूल दर्शन के तहत काम करती है ताकि उनके जीवन में समृद्धि आ सके, उनके जीवन में सामाजिक बदलाव आ सके।’

आचरण और सोच के मानदंड जितने ऊंचे होंगे…

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि नियम और परंपरा शिष्टाचार बनाए रखने के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा, ‘नियम और परंपराएं एक दिशा देते हैं, एक दृष्टि देते हैं। इसलिए बाबा साहेब ने उस समय कहा था कि ये संविधान में आस्था रखने वाले लोगों और उसे लागू करने वालों पर निर्भर करेगा। आज भी, चाहे संविधान हो या संसद, हमारे आचरण में शिष्टाचार के उच्च मानक होने चाहिए। आचरण और सोच के मानदंड जितने ऊंचे होंगे, हम संस्थानों की गरिमा उतनी ही बेहतर तरीके से बढ़ा पाएंगे। मेरा मानना है कि हमारे सदन की गरिमा और उच्च स्तरीय परंपराओं को बनाए रखने के लिए सदस्यों के आचरण और व्यवहार पर बहुत कुछ निर्भर करता है।’

इस दिन मनाया जाएगा संविधान दिवस

26 नवंबर को मनाए जाने वाले संविधान दिवस पर उन्होंने कहा कि यह बाबासाहेब आंबेडकर के बलिदान और समर्पण को याद करने का दिन है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगी। उन्होंने कहा, ‘हमने अपना संविधान 26 नवंबर को अपनाया और यह बाबा साहेब आंबेडकर तथा हमारे संविधान का निर्माण करने वाले लोगों के बलिदान और समर्पण को याद करने का दिन है।’

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की 75 साल की यात्रा में भारत का लोकतंत्र भी मजबूत हुआ है और वह लोकतंत्र संविधान की मूल भावना से हमारे पास आया है। राष्ट्रपति के नेतृत्व में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जा रहा है और राष्ट्रपति संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगी ताकि हम संविधान के प्रति अपना आभार व्यक्त कर सकें और संविधान की मूल भावना तथा शक्ति लोगों तक पहुंच सके। मुझे उम्मीद है कि ये संविधान दिवस एक जन आंदोलन बनेगा और हम सभी संविधान के प्रति और इसमें योगदान देने वाले लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करेंगे। संविधान के मूल कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाते हुए हम विकसित भारत के अपने सपने को भी साकार करेंगे।’

Leave a Reply

Next Post

'बिहार एक असफल राज्य, इसके विकास के लिए जबरदस्त कोशिश करने की जरूरत', अमेरिका में बोले प्रशांत किशोर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वॉशिंगटन 25 नवंबर 2024। जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार को एक असफल राज्य बताया। उन्होंने कहा कि बिहार सच में एक असफल राज्य है जो बुरी हालत में है और इसके विकास के लिए जबरदस्त प्रयासों की जरूरत है। जन सुराज की अमेरिकी शाखा शुरू करने के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप