हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान, ‘असम में सक्रिय हैं कई जिहादी आतंकी मॉड्यूल’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

दिसापुर 07 मार्च 2022। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि असम में कई जिहादी आतंकी मॉड्यूल अभी भी सक्रिय हैं और राज्य पुलिस इन आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए काम कर रही है। इससे पहले शनिवार को, असम पुलिस ने भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा (AQIS) से संबद्ध बांग्लादेश के एक महत्वपूर्ण जिहादी संगठन से जुड़े एक बांग्लादेशी नागरिक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बांग्लादेश के नारायणगंज जिले के अरैहाजार थाना क्षेत्र के अतदी गांव के रहने वाले मोहम्मद सुमन उर्फ सैफुल इस्लाम उर्फ हारून राशिद ढकलियापारा, असम के बारपेटा जिले के कलगछिया थाने के बालपाथर गांव के खैरुल इस्लाम, बादशाह सुलेमान खान और बारपेटा जिले के कलगछिया थाना अंतर्गत खरबली गांव के नौशाद अली और बारपेटा जिले के हाउली थाना अंतर्गत ढकलियापारा गांव के तैमूर रहमान खान के रूप में हुई है। 

असम के कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में मीडिया से बात करते हुए, असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि, आतंक के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, असम पुलिस ने हाल ही में भारतीय उप-महाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “हमने गुप्त सूचना के आधार पर असम में जिहादी गतिविधियों के खिलाफ काम करने के लिए एक विशेष विंग का गठन किया था और असम पुलिस ने एक बड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा है। हमें इस पर बहुत काम करना है। हमारी जानकारी के अनुसार, असम में कई आतंकी मॉड्यूल सक्रिय हैं और हम अपने सोर्सेस को तैयार कर रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि, यह एक बड़ी उपलब्धि है कि असम पुलिस ने जिहादी आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए जो भी किया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पकड़े गए जिहादियों से पूछताछ के दौरान जो जानकारी सामने आई है, उससे पता चलता है कि निकट भविष्य में यह असम के लिए एक बड़ा खतरा लेकर आया है। शनिवार को असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने कहा कि अभी तक की गई प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सैफुल इस्ला उर्फ हारुन राशिद उर्फ मोहम्मद सुमन जो बांग्लादेश का नागरिक है और अवैध रूप से भारत में घुसकर ढकलियापारा मस्जिद में शिक्षक के रूप में कार्यरत था।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के विधानसभा पहुॅचने पर आत्मीय स्वागत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 07 मार्च 2022। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के शुभारम्भ के अवसर पर आज विधान सभा पहुंची राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का आत्मीय स्वागत विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, विधानसभा के उपाध्यक्ष […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी