रायपुर में विदेशी युवती ने किया सुसाइड: बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद लगाई फांसी, किर्गिजस्तान से भारत आई थी टैटू आर्टिस्ट बनने

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 जुलाई 2023 । राजधानी के अशोका रतन सोसाइटी में विदेशी युवती ने खुदकुशी कर ली। विदेशी युवती का नाम नीना बेदींनिस्को 25 वर्ष एक टैटू आर्टिस्ट थी और किर्गिस्तान की रहने वाली थी। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। नीना अपने बाॅयफ्रेंड इमरान फारूकी के साथ लिव इन में अशोका रतन सोसाइटी में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक, नीना किर्गिस्तान में टैटू का काम करती थी। कुछ समय पहले नीना की जान पहचान रायपुर के देवेंद्र नगर निवासी इमरान फारूकी से सोशल मीडिया पर हुई थी। जान पहचान जब प्यार में बदली तो नीना किर्गिस्तान से रायपुर मार्च में आ गई। इसके बाद 1 जुलाई से वो अशोका रतन सोसाइटी में अपने बाॅयफेंड के साथ लिव इन में रह रही थी। जानकारी मिली है कि युवती को लेकर इमरान के घर पर विवाद चल रहा था। इसके बाद से ही दोनों लिव इन पर रह रहा था।

बताया जा रहा है कि आज तड़के इमरान फरूकी को वीडियो काॅल कर कुछ बाते की और फिर माफी मांगते हुए सुसाइड कर लिया। पंडरी पुलिस घटना स्थल से युवती का मोबाइल, पास्पोर्ट सहित कुछ अन्य सामान बारामद किया गया है। फिलहाल, इमरान से भी पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

बजरंग-विनेश को ट्रायल में छूट देने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल होगी सुनवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 जुलाई 2023। एशियाई खेलों के लिए पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को ट्रायल में छूट देने के मामले में लगातार विवाद बढ़ रहा है। अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। पहलवान अंतिम पंघाल और सुजीत कलकल ने दिल्ली हाईकोर्ट में […]

You May Like

बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र....|....हिंदी हमें एकसूत्र में पिरोने का कार्य करती है : बिरंची दास....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं - मुख्यमंत्री साय