यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा… दिल्ली के सभी स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 13 जुलाई 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को कहा कि यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ने की वजह से नदी के आसपास की सड़कों पर पानी आ गया है।  केजरीवाल ने ट्विट कर आज कहा ‘‘यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46 मीटर पर पहुँच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें।” उन्होंने कहा, ‘‘जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को हटा रहे हैं। वहाँ रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।” वहीं इसके साथ ही केजरीवाल ने बाढ़ के पानी से घिरे इलाकों में स्कूल बंद करने की घोषणा की। दिल्ली के सभी स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे। 

केजरीवाल ने कहा कि हमने डीडीएमए की बैठक की। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय रविवार तक बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यालयों को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालयों में घर से काम होगा। एडवाइजरी जारी की जा रही है।

मंगरौली गांव में घुसा पानी

मंगरौली गांव में पानी घुसने के बाद मवेशी को निकालने का काम जारी है। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। नोएडा के सेक्टर-137 में भी पानी घुस गया है। 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घुसा यमुना का पानी

यमुना नदी में आई बाढ़ का पानी दिल्ली ही नहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों तक फैल गया है। नोएडा के मंगरौली गांव में पानी घुस गया है।

महिलाओं और बच्चों को बचाने में जुटी NDRF की टीम

मयूर विहार यमुना खादर में एनडीआरएफ की टीम अंदर जाकर महिलाओं और बच्चों को बचा रही है। अभी भी काफी संख्या में यहां लोग फंसे हैं। कश्मीरी गेट बस अड्डे पर आने वाले रास्ते में बाढ़ का पानी भर गया है। यात्रियों को बस अड्डे में पहुंचने में परेशानी आ रही है। निचले इलाके में पानी भरने के कारण सुरक्षा को देखते हुए बिजली काटी जा रही है।

लोकनायक अस्पताल के ट्रामा सेंटर तक पहुंचा बाढ़ का पानी

कश्मीरी गेट स्थित लोकनायक अस्पताल के ट्रामा सेंटर तक यमुना का पानी पहुंच गया है। यदि पानी का स्तर बढ़ा तो ट्रामा सर्विस प्रभावित हो सकती है। अस्पताल के निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि हम इनडोर ट्रॉमा के सभी मरीजों को शिफ्ट कर रहे हैं। ट्रामा सेंटर में 43 मरीज हैं। इनमें से तीन आईसीयू में थे जिन्हें शिफ्ट कर दिया गया हैं। 40 को शिफ्ट किया जा रहा हैं। शिफ्टिंग के लिए वहां पहले से ही एंबुलेंस पहुंच चुकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

नीतीश सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आंसू गैस के गोले भी दागे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पटना 13 जुलाई 2023। आज बिहार भाजपा विधानसभा मार्च करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क से सदन तक पैदल मार्च करेंगे। भाजपा नेता 11 बजे गांधी मैदान में एकजुट हुए हैं। यहां से जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप