सीएम योगी की मौजूदगी में काशी में सजेगा भव्य दीपोत्सव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

वाराणसी, 23 नवंबर 2026। काशी में मंगलवार को 88 घाटों पर देव दीपावली मनाई जाएगी। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ , केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शामिल होंगे। पर्यटन विभाग की ओर से इन्हें आमंत्रित किया गया है। 

एक दिवसीय महापर्व का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से 15 लाख पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से गंगा के 88 पक्के घाटों, गंगा पार रेती और शहर के 103 कुंडों पर 21 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। 

दशाश्वमेध और अस्सी घाट के सामने गंगा पार रेती में रात 8 बजे ड्रोन शो होगा, जिसमें आसमान में काशी विश्वनाथ मंदिर, शिव तांडव और मां गंगा की दिव्य आकृतियां उकेरी जाएंगी। 

इसके अलावा श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने 10 मिनट की प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी मुख्य आकर्षण रहेगी। चेत सिंह घाट से 25 मिनट तक दिखाया जाने वाला लेजर शो भी आकर्षण का केंद्र होगा। 

पर्यटन विभाग के पिछले एक दशक (2016 से 2026) के आंकड़ों के मुताबिक, देव दीपावली पर आने वाले बाहरी पर्यटकों की संख्या ढाई लाख से बढ़कर 15 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

  • 2016–2019 (कॉरिडोर पूर्व) : हर वर्ष औसतन 2.5 लाख से 4 लाख बाहरी पर्यटक आते थे।
  • 2020–2021 (कोविड काल) : 2020 में प्रतिबंधों के कारण भीड़ एक लाख से कम रही, जबकि 2021 में करीब 3.5 लाख लोग जुटे।
  • 2022–2023 (धाम का असर) : 2022 में यह आंकड़ा 6 से 7 लाख और 2023 में 70 देशों के राजदूतों की मौजूदगी में 5 से 8 लाख बाहरी पर्यटकों तक पहुंचा।
  • 2024–2025 (मेगा इवेंट): 2024 में करीब 10 लाख और 2025 में 10 से 12 लाख पर्यटक काशी आए।

Leave a Reply

Next Post

तेज हवाओं के बावजूद प्रदूषण से नहीं राहत

शेयर करेआज और बिगड़ सकती है दिल्ली की हवा, कल 239 रहा एक्यूआई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 23 नवंबर 2026। दिल्ली में तेज हवाओं के चलते प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन दिल्लीवासियों को जहरीली हवा से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। रविवार को […]

You May Like

तेज हवाओं के बावजूद प्रदूषण से नहीं राहत....|....सीएम योगी की मौजूदगी में काशी में सजेगा भव्य दीपोत्सव....|....अब एक ट्रैक पर राम-जानकी की नगरी....|....मोनालिसा: पिंक आउटफिट में भोजपुरी अभिनेत्री ने दिए शानदार पोज....|....महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी के दिखते हैं ये शुरुआती संकेत....|....वेलिंगटन टेस्ट: 2014 के बाद बेसिन रिजर्व में सिर्फ दूसरा मुकाबला ड्रॉ....|....सऊदी के अहम ठिकानों पर हूती का हमला जारी....|....ट्रंप ने एनवीडिया में हुआंग की वापसी का फिर किया समर्थन....|....पटवारियों को समस्या निराकरण की गारंटी देने वाले अब दमन पर उतर आये उनकी मांग जायज तत्काल पूरा करे - कांग्रेस....|....प्रदेश का आदिवासी समाज यूसीसी के खिलाफ है - दीपक बैज