112 आकांक्षी जिलों की ओवरऑल परफॉरमेंस श्रेणी में नारायणपुर पांचवें स्थान पर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

स्वास्थ्य और पोषण श्रेणी में दूसरा एवं शिक्षा श्रेणी के आधार पर जारी रैकिंग में चौथा स्थान मिला

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 18 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नीति आयोग की ओर से अगस्त 2022 के लिए जारी की गई चैंपियन ऑफ डेल्टा रैंकिंग में नारायणपुर में लंबी छलांग लगाई है। देश भर में घोषित किए गए 112 आकांक्षी जिलों की ओवरऑल परफॉरमेंस श्रेणी में नारायणपुर पांचवें स्थान पर है। वहीं स्वास्थ्य और पोषण श्रेणी में दूसरा और शिक्षा श्रेणी के आधार पर जारी रैकिंग में नारायणपुर जिले को चौथा स्थान मिला है। 

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने खोले गए स्वामी आत्मानंद स्कूल
छत्तीसगढ़ में वंचित वर्ग को बेहतर शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों की शुरुआत की गई है। इन स्कूलों को शुरू करने का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी अंग्रेजी में पढ़ाना और भविष्य के लिए तैयार करना है। इसी तरह से हिंदी माध्यम के भी उत्कृष्ट स्कूलों की शुरुआत की गई है।  इसके अलावा प्राथमिक स्कूलों में भी स्थानीय बोली में शिक्षा दी जा रही है। जिससे बच्चे अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े रहें और आसानी से समझ सकें। 

राज्य सरकार ने शुरू किया पोषण अभियान
इसी तरह बच्चों में कुपोषण दूर करने और किशोरी बालिकाओं व महिलाओं को एनीमिया से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। इससे पोषण के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधा के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक, दाई-दीदी क्लीनिक, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, हमर लैब, मलेरिया मुक्त बस्तर और मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ योजना का संचालन किया जा रहा है। वहीं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी लाभ पहुंचाए जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा- गुजरात और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 18 अक्टूबर 2022। गुजरात विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही राजनीति तेज हो गई है। बयानबाजी का दौर जारी है और नेता एक-दूसरे पर निशाना साधने में लगे हुए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया की प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'