झारखंड, कर्नाटका में इंडिया गठबंधन की जीत पर बधाई, वायनाड में प्रियंका गांधी ने इतिहास रचा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

जनसरोकारों के लिये हमारी लड़ाई जारी रहेगी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 नवंबर 2024। आज आये चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि झारखंड, कर्नाटका, राजस्थान और मध्यप्रदेश की एक सीट पर कांग्रेस इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजयी हुये है। महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम अप्रत्याशित है। वायनाड से अभूतपूर्व विजय हासिल करने के लिये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बधाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की जनादेश शिरोधार्य है, उपचुनाव के परिणाम पार्टी के अपेक्षाओं के अनुरूप नही आये, पूरी पार्टी, नेताओं और कार्यकताओं ने एकजुटता से चुनाव को लड़ा। उपचुनाव का रिजल्ट आमतौर पर सत्ता दल के पक्ष में आता है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो कांग्रेस पार्टी ने 5 उपचुनाव जीते थे। जो जनादेश आया है उसे कांग्रेस पार्टी स्वीकार करती है। जनता के हित और सरोकार के लिये हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक उपचुनाव के परिणाम से जनता के सभी सवालों का जवाब नही मिल जाता, और न ही राज्य के हालात में परिवर्तन हो जाता है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, राज्य में भ्रष्ट तंत्र का बोल बाला, भाजपा की वादा खिलाफी, 1 लाख नौकरियों का वादा, 500 में गैस सिलेण्डर, 1.25 करोड़ माताओं बहनों के महतारी वंदन की राशि, अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा, धान खरीदी की परेशानी ऐसे विषय है जिसमें साय सरकार विफल साबित हुई है। कांग्रेस, सरकार को वादे याद दिलाती रहेगी तथा मजबूत विपक्ष के रूप में अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का किया लोकार्पण

शेयर करे14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संजय तरण पुष्कर परिसर में बना है स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस, स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 24 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप