36 साल की उम्र में भी रन चेज में विराट कोहली जैसा कोई नहीं, खुद बताया सफलता का राज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 मार्च 2025। विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बेमिसाल बल्लेबाजी से भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट से जीत दिलाई। कोहली ने 84 रन की शानदार पारी खेली, जिससे भारत ने 264 रन के लक्ष्य को 11 गेंद रहते हासिल कर लिया। इस जीत के बाद विराट ने अपनी बल्लेबाजी और मानसिकता पर एक बड़ा बयान दिया, जिसमें उन्होंने साफ किया कि अब उन्हें किस चीज की चिंता नहीं रहती और किसे वो अब और ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल के ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ विराट कोहली ने कहा कि व्यक्तिगत उपलब्धियां मेरे लिये मायने नहीं रखती। ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद संवाददाता सम्मेलन में विराट कोहली ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच जैसा ही प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि मैं बस परिस्थिति के हिसाब से खेलना चाहता था क्योंकि इस पिच पर साझेदारी बेहद जरूरी थी। मैंने हड़बड़ी नहीं दिखाई। मैंने जो सिंगल्स लिए, वही मेरे लिए सबसे संतोषजनक हिस्सा था। मैं अपने खेल से खुश था।  

उन्होंने कहा कि जब एक बल्लेबाज के तौर पर गैप निकालने में सक्षम होते हैं तब बात कुछ और होती है। अगर हाथ में विकेट शेष हों तो रन रेट मायने नहीं रखता क्योंकि विपक्षी टीम को भी पता होता है कि मैच जीतने के लिए विकेट ही जरूरी है। विराट ने अपनी फॉर्म को लेकर सवाल के जवाब में कहा कि मुझे नहीं पता। यह आप लोगों पर निर्भर करता है कि आप इसे किस तरह आंकते हैं। मैंने कभी इन चीजो पर ध्यान नहीं दिया। टीम के लिए मैच जीतना सबसे जरुरी है, व्यक्तिगत उपलब्धियां मेरे लिए मायने नहीं रखतीं और मैंने अपने पूरे करियर में यही किया है।

Leave a Reply

Next Post

नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में DRM का हुआ तबादला, 18 लोगों की गई थी जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 मार्च 2025। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत की घटना के एक पखवाड़े बाद मंगलवार को दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुखविंदर सिंह का तबादला कर दिया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।सिंह को जुलाई […]

You May Like

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस....|....दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज....|....डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क