ग्लैमरस गर्ल सिमरन सिंह सुमिन भट्ट के म्युज़िक वीडियो में जल्द आएंगी नज़र

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 24 जुलाई 2022। बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट को अपनी फेवरेट ऎक्ट्रेस मानने वाली नवोदित अभिनेत्री सिमरन सिंह किसी फिल्मी बैकग्राउंड से सम्बंध नहीं रखतीं, मगर अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर फ़िल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कदम रख दिया है। फिमी प्रोडक्शन के साथ उन्होंने कैटलॉग और प्रिंट शूट किया है और इसी प्रोडक्शन हाउस के अपकमिंग अल्बम में मेन लीड के रूप में नजर आने वाली हैं। वह सुमिन भट्ट के एक अपकमिंग म्युज़िक वीडियो में दिखाई देंगी, जिसे रियाज़ मीर ने डायरेक्ट किया है। अल्बम में काम करने को लेकर सिमरन सिंह बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि म्युज़िक वीडियो में अभिनय करना काफी बेहतर होता है, क्योंकि इससे आर्टिस्ट की प्रोफाइल अपडेट होती रहती है और काफी अच्छा अनुभव भी मिलता है। वह सुमिन भट्ट के फिमी प्रोडक्शन के साथ काम करके काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें बहुत ही अच्छा एक्सपीरिएंस मिला। और वह आगे भी इस प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करना चाहेंगी। उनकी फेवरेट ऎक्ट्रेस आलिया भट्ट हैं और वह उनकी ही तरह भिन्न भिन्न प्रकार के रोल पर्दे पर उकेरना चाहती हैं।

उनका ड्रीम रोल क्या है जो आगे करना चाहेंगी, ये पूछने पर सिमरन सिंह तुरंत कहती हैं “मैं एक महिला प्रधान फ़िल्म करना चाहती हूं। किसी स्ट्रॉन्ग वीमेन की बॉयोपिक करना मुझे बेहद पसंद है।”

Leave a Reply

Next Post

बॉलीवुड में चमकने को तैयार हैं वृद्धि तिवारी

शेयर करेबॉलीवुड में चमकने को तैयार हैं वृद्धि तिवारी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 25 जुलाई 2022। दुनिया में ऐसे बहुत से सफलतम लोग हैं जिनका बचपन बेहद कठिनाइयों और गरीबी में बीता, लेकिन अपनी क़ाबलियत और मेहनत के दम पर उन्होंने सफलता की नई ऊँचाइयों को छुआ है। टीवी सीरियल और […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव