कपड़े पहनने को लेकर हुआ विवाद, छोटी बहन ने बड़ी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या; पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंगेर 30 मार्च 2025। बिहार के मुंगेर जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक किशोरी ने अपनी बड़ी बहन की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या (Sister killed Sister) कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया टोला बेनीगीर की है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने शनिवार को बताया कि बेनिगीर नया टोला में शुक्रवार को स्थानीय मस्जिद के इमाम मोहम्मद फकरुद्दीन की 13 वर्षीय पुत्री समीरा परवीन की कुल्हाड़ी से की गई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। समीरा परवीन की हत्या उसकी छोटी बहन ने गुस्से में की है। घटना जिस समय घटी उस समय नमाज का समय था और परिवार के सभी लोग नमाज पढ़ने मस्जिद गये हुए थे।

छोटी बहन ने ही की थी बड़ी बहन की हत्या

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घर में बस दोनों बहनें थी। कपड़ा पहनने को लेकर बड़ी बहन और छोटी बहन में झगड़ा हो गया।झगड़े में छोटी बहन ने गुस्से में घर में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी बड़ी बहन को घायल कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। छोटी बहन को हिरासत में ले लिया गया है, जिसे किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

"विधानसभा चुनाव में मुसलमानों के पास जनसुराज एक बेहतर विकल्प", प्रशांत किशोर ने कहा- बिहार के विकास के लिए....

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पूर्णिया 30 मार्च 2025। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी तक बिहार में विकल्प की कमी और भारतीय जनता पार्टी के डर से मुसलमान समुदाय राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को वोट देता रहा है लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के लोगों के पास […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ