यूपी पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में शुरू की ताबड़तोड़ छापेमारी, अबकी बार बच पाना मश्किल!

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

प्रयागराज 18 अप्रैल 2023। माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस ने लगातार छापेमारी शुरु कर दी है। शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रही है और उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस को अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के नोएडा, मेरठ, कौशांबी, मुंबई,दिल्ली और पश्चिम बंगाल में छिपे होने की शक है। अब पुलिस इन इलाकों में ही शाइस्ता परवीन को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

फरार शाइस्ता परवीन की मदद करने के शक में पुलिस ने इन लोगों को किया चिह्नित
मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस ने शाइस्ता परवीन के 20 ऐसे लोगों को चिन्हित किया है, जिनसे उसको मदद मिल सकती है। इन 20 मददगारों में प्रयागराज के अकामा बिल्डर्स के मालिक मोहम्मद मुस्लिम, अरशद, सुल्तान अली, खालिद जफर, मो नफीस,ताराचंद गुप्ता,असलम मंत्री, आवेज अहमद, नजमे आलम उर्फ नब्बे,मो अनस, इरशाद उर्फ सोनू,मो आमिर उर्फ परवेज,नूर, राशिद उर्फ नीलू,आसिफ उर्फ मल्ली,मनीष खन्ना और नायाब  के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही शाइस्ता का एक ननदोई और अतीक का बहनोई, जो बनारस में रहता है उसे भी शाइस्ता का काफी नजदीकी बताया जा रहा है। वहीं एक महिला डॉक्टर को भी शाइस्ता परवीन का बेहद करीबी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षणः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेजब पुलिस अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती है,तभी हम अपने घरों में सुरक्षित रह पाते है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 18 अप्रैल 2023। दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण होता है, प्रशिक्षण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की