दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सिंगरौली 12 मार्च 2026। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि किशोर पिछले दो दिन से अचानक लापता था। परिजनों ने अपने स्तर पर ढूंढने की कोशिश की, फिर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन नाबालिक का शव अचानक मिलने से माहौल गरमा गया। आशंका है कि किशोर की हत्या की गई है, जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण मोरवा थाने के बाहर जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

थाने के बाहर फूटा गुस्सा

मासूम की नृशंस हत्या से परिजनों समेत ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया है। आक्रोशित भीड़ ने मोरवा थाने के गेट पर तोड़फोड़ शुरू कर दी और थाना परिसर में खड़े पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर तक फेंक दिया, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए। प्रदर्शन के दौरान कई ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और थाने के सामने भारी हंगामा किया।

पुलिस हालातों पर काबू पाने के लिए उठाया सख्त कदम

बढ़ती हिंसा को देखते हुए पुलिस को हालात संभालने के लिए सख्त कदम उठाने पड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे कुछ देर बाद स्थिति पर आंशिक नियंत्रण पाया गया। जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पेट्रोल बम भी फेंके, जिससे पुलिस प्रशासन की चिंता और बढ़ गई। फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर इलाके में शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

जलाने से पहले ही मिला शव

ग्रामीणों की मानें तो आरोपियों ने शव को जलाने की पूरी तैयारी कर ली। उन्होंने शव को काली पन्नी में बांधकर रखा था और अंधेरा होने का इंतजार कर रहे थे। ताकि रात के अंधेरे में शव को सूने घर से उठाकर जंगल में ले जाकर जलाया जा सके और किसी को कानों कान खबर न लगे। लेकिन इससे पहले ही बच्चे की तलाश में जुटे लोगों की नजर पन्नी पर पड़ गई और उनके इरादों पर पानी फिर गया।

आरोपी के घर के बाहर वाहन में लगाई आग

घटना से नाराज गुस्साई भीड़ करीब 10 बजे आरोपी पंकज गुप्ता के घर के बाहर पहुंच गई। यहां लोगों ने जमकर हंगामा किया और बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो कार को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

सिगरेट पीने पर विवाद की खबर

पुलिस के मुताबिक, पूरा विवाद और हत्या की वजह होली से शुरु हई है। बताया जा रहा है कि होली के दिन सिगरेट पीने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि दिखावे के लिए आरोपियों ने शांत होकर योजना के तहत थाना क्षेत्र के साईंनगर इलाके में रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग पवन शाह की उसके दोस्त सुधांशु गुप्ता, पवन और इरशाद द्वारा हत्या कर दी गई। पवन शाह 9 मार्च से लापता था। उसके दोस्तों ने उसे शराब पिलाने के बहाने सुनसान जगह बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार को उसका शव सूने घर में क्षत-विक्षत हालात में मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस ने गहराई से जांच की होती तो बच्चे की जान बच जाती।

हत्या की बड़ी वजह निकलकर आई सामने

सूत्रों की माने तो मृतक और आरोपियों के बीच पिछले 2 माह से विवाद की शुरुआत हुई थी..जिसके बाद मृतक और उसके दोस्त आरोपी को आए दिन परेशान किया करते थे। इसी बात से तंग आकर आरोपियों ने पवन की हत्या कर दी। हत्या के पहले उसे शराब पिलाने के बहाने बुलाकर अपने साथ ले गए थे।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 12 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के समक्ष 108 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में 44 महिलाएं भी शामिल हैं। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत