आठ लाख के इनामी नक्सली को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार, कई बड़ी वारदातों में शामिल था सुधाकर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 15 मार्च 2024। बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत डीआरजी बीजापुर, कोबरा 210 एवं थाना बासागुड़ा का बल गुण्डम, पूवर्ती की ओर माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान गुण्डम-पूवर्ती के मध्य जंगल से आठ लाख का इनामी कुख्यात माओवादी डीवीसीएम सुधाकर ऊर्फ उण्डम को पकड़ा गया है। पकड़ा गया माओवादी वर्ष 1996 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था और वर्ष 1996 से 2000 तक पीएलजीए सदस्य के रूप में संगठन में कार्य किया। वर्ष 2001 से 2005 तक मद्देड़ दलम कमाण्डर के पद पर कार्यरत था। वर्ष 2006 से 2008 तक पश्चिम बस्तर डिवीजन में सप्लाई टीम का प्रमुख था।

सुधाकर वर्ष 1996 में थाना तारलागुड़ा में हुए माओवादी हमले में शामिल था। मद्देड़ एरिया कमेटी में दलम कमाण्डर के रूप में कार्य करते हुए हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, लूट, आगजनी, मारपीट, बलवा जैसे कई गंभीर अपराध में शामिल रहा है। बीजपुर में गिरफ्तार कुख्यात माओवादी के खिलाफ कुल 108 प्रकरणों में विभिन्न थानों में स्थाई वारंट लंबित हैं। थाना मद्देड़ – 38, थाना बासागुड़ा- 27, थाना बीजापुर -27, थाना उसूर -14, थाना ईलमिड़ी – 02 में स्थाई वारंट लंबित हैं। पकड़े गये माओवादी के खिलाफ थानों में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में बंधक बनाकर डकैती, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की अपराधियों को चेतावनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 15 मार्च 2024। राजधानी के माना बस्ती में हुए लाखों के डकैती के मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि रायपुर में कोई चाकूबाजी की घटना या गैंगवार की घटना नहीं आ रही है. पिछले 15 दिनों से सभी […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर