रायपुर में बंधक बनाकर डकैती, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की अपराधियों को चेतावनी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 15 मार्च 2024। राजधानी के माना बस्ती में हुए लाखों के डकैती के मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि रायपुर में कोई चाकूबाजी की घटना या गैंगवार की घटना नहीं आ रही है. पिछले 15 दिनों से सभी ने रिलैक्स महसूस किया होगा. इस घटना में पूरी उम्मीद है कि सभी आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे. दंड के प्रावधान भी ऐसे करने की कोशिश है कि सभी को सबक मिले और अपराध करने से पहले 100 बार सोचे. वरिष्ठ अधिकारियों से इस घटना की जानकारी ली जाएगी। बता दें कि माना थाना क्षेत्र अंतर्गत माना बस्ती में गुरुवार की रात 3 से 4 बजे के बीच नकाबपोश 4 बदमाश कटर से एक घर का दरवाजा काटकर अंदर घुसे. इसके बाद घर के सदस्यों को अलग-अलग कमरे में बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया. वहीं चंद्राकर परिवार की अधेड़ महिला के साथ डकैतों ने मारपीट की है. शातिर डकैतों ने अपने पास रखें मास्टर-की से अलमारी को खोलकर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी समेत 10-15 लाख रुपये से अधिक की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।

माना बस्ती के रहवासियों ने बताया कि इलाके के दो-तीन घरों में भी देर रात डकैतों ने घुसकर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था, लेकिन चीखने चिल्लाने के कारण डकैत मौके से फरार हो गए थे।

Leave a Reply

Next Post

अमिताभ बच्चन की तबियत खराब, कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट, एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 मार्च 2024। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन को कथित तौर पर शुक्रवार (15 मार्च, 2024) सुबह एंजियोप्लास्टी उपचार मिला। ऐसा कहा जा रहा है कि 81 वर्षीय अभिनेता का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में मेडिकल प्रक्रिया हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बी को कड़ी सुरक्षा के […]

You May Like

बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट