Jio का हैप्पी न्यू इयर गिफ्ट: कल से किसी भी नंबर पर लोकल कॉल्स फ्री

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अब यूजर्स को अन्य नेटवर्क के लिए FUP मिनट की जरूरत नहीं होगी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रिलायंस जियो यूजर्स के लिए नया साल राहत के साथ शुरू हो रहा है। 1 जनवरी से जियो से जियो के अलावा अन्य नेटवर्क पर और ऑफ-नेट फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। जियो ने बताया कि देशभर में किसी भी नेटवर्क और जगह पर यूजर्स फ्री कॉलिंग का फायदा ले पाएंगे। पहले कंपनी अन्य नेटवर्क के लिए लिमिटेड FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) मिनट देती थी। वहीं, ऑन-नेट वॉयस कॉलिंग फ्री थी। अब इंटरकनेक्ट यूजेस चार्जेस (ICU) नहीं देने होंगे।

मौजूदा प्लान पर भी फ्री रहेगी कॉलिंग

जियो के जिन यूजर्स के मौजूदा प्लान की वैलिडिटी अभी बाकी है वे भी 1 जनवरी से सभी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। यानी किसी यूजर के मौजूदा प्लान की वैलिडिटी 5 जनवरी को खत्म हो रही है तब वो भी 1 जनवरी से फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएगा। कंपनी ने यूजर्स को आश्वासन दिया था कि यह शुल्क केवल तभी तक जारी रहेगा, जब तक ट्राई IUC चार्ज खत्म नहीं कर देता।

पुराने प्लान की कीमतें कम हुईं

जियो ने अपने हैप्पी न्यू इयर प्लान में चार डाटा प्लान की कीमतें कम की हैं। अब जियो के शुरुआती डेटा प्लान की कीमत 129 रुपए हो गई है। जियो ने दावा किया है कि कॉम्पिटीटर की तुलना में ये सबसे सस्ते प्लान हैं।

डाटावैलिडिटीजियोकॉम्पिटीटर
2GB28 दिन129 रुपए149 रुपए
1GB/दिन24 दिन149 रुपए199 रुपए
1.5GB/दिन28 दिन199 रुपए249 रुपए
1.5GB/दिन84 दिन555 रुपए598 रुपए

इन प्लान पर SMS कितने मिलेंगे, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इन सभी प्लान पर सभी नेटवर्क के लिए फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। यानी जियो से आप किसी दूसरे नेटवर्क जैसे एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, BSNL पर कॉल करते हैं तब उसके लिए FUP मिनट अलग से नहीं मिलेंगे।

Leave a Reply

Next Post

पं. रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर प्रदेश मुख्यालय में पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण अर्पित कर स्मरण की गयी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर     रायपुर 31 दिसंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र में पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण अर्पित कर स्मरण की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक अमितेष शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान