जुर्माना: राकेश झुनझुनवाला समेत 10 लोगों से सेबी ने वसूले 37 करोड़ रुपये

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 जुलाई 2021द। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला समेत कुल 10 लोगों ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) को 37 करोड़ रुपये का जुर्माना देकर एपटेक इनसाइडर ट्रेडिंग केस का निपटारा करा लिया। इन लोगों ने सेबी को इस मामले में सेटलमेंट फीस के रूप में 37 करोड़ रुपये दिए हैं। बता दें कि यह मामला वर्ष 2016 का है।

बता दें कि यह मामला एपटेक के शेयरों में राकेश झुनझुनवाला और उनके परिवार के खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। ये सभी लोग एजुकेशन कंपनी एपटेक में प्रमोटर थे। भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी)  उस कथित आरोप की जांच कर रहा था कि इन लोगों को अप्रकाशित कीमत संवेदी सूचनाएं (यूपीएसआई) मिल जाती थीं। सेबी मई और अक्तूबर, 2016 के बीच सभी तरह के इनसाइडर ट्रेडिंग डील की जांच कर रहा था, राकेश झुनझुनवाला समेत अन्य लोग इसी मामले से संबंधित थे। 

क्या था मामला?

बाजार नियामक सेबी ने अपने एक विस्तृत आदेश में बताया कि 7 सितंबर, 2016 को एपटेक लिमिटेड ने बाजार बंद होने के बाद स्टॉक एक्सचेंजों पर एक एलान किया, जिसका शीर्षक – ‘एपटेक प्री-स्कूल सेगमेंट में उतर रहा है’  था। इस सूचना को एक अप्रकाशित कीमत संवेदी सूचना (यूपीएसआई) मानी गई। आरोप लगा था कि उत्पल सेठ और राकेश झुनझुनवाला को पहले से इसकी जानकारी थी और उन्होंने कई अन्य आवेदकों को भी इसकी जानकारी दी थी।  सेबी ने कहा कि इस सूचना के आधार पर ही राकेश झुनझुनवाला, रेखा झुनझुनवाला, राजेशकुमार झुनझुनवाला, सुशीला देवी गुप्ता, सुधा गुप्ता और उष्मा सेठ सुले ने इस दौरान एपटेक के शेयरों की खरीदारी की।

राकेश झुनझुनवाला ने दिया इतना जुर्माना

इस मामले को निपटाने के लिए राकेश झुनझुनवाला को 18.5 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी को 3.2 करोड़ रुपये देने पड़े। पिछले महीने राकेश झुनझुनवाला और उनके परिवार के सदस्यों ने यह अपील की थी कि वे एपटेक के शेयरों के इनसाइडर ट्रेडिंग के मामले में सेटलमेंट करना चाहते हैं। एपटेक में झुनझुनवाला और उनके परिवार के सदस्यों की करीब 49 फीसदी हिस्सेदारी है।

Leave a Reply

Next Post

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर मंडराया खतरा, टीम इंडिया के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 जुलाई 2021। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यह सीरीज नियमित समय पर शुरू होगी या नहीं कुछ भी कहना मुश्किल है। इंग्लैंड में कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप