युवा कांग्रेस पीएम को पोस्टकार्ड भेजकर मांगेगे अडानी से जुड़े तीन सवालों का जवाब

शेयर करे

’जय भारत सत्याग्रह आंदोलन में युवा कांग्रेस ने भरी हुंकार, प्रदेशभर से प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे एक लाख से अधिक पोस्टकार्ड’

पोस्टकार्ड में पूछे जाने वाले तीन महत्वपूर्ण सवाल

’अडानी ने अब तक बीजेपी को कितने करोड़ का फंड दिया है?’

’आपके आधिकारिक विदेश दौरे के बाद अडानी को कितने ठेके मिले?’

’कृपया हमें भी वह सूत्र बताएं जिनकी बदौलत आपका प्रिय मित्र दुनिया में 609 स्थान से 8 वर्षों में दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बना?

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज रायपुर के राजीव भवन में पोस्टकार्ड अभियान को लेकर प्रेस वार्ता की गई इस अभियान में प्रदेश के 90 विधानसभाओं में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। इस पोस्टकार्ड अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तीन महत्वपूर्ण सवाल पूछेंगे और युवा कांग्रेस द्वारा 90 विधानसभाओं में एक लाख से अधिक पोस्टकार्ड युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा।।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश आकाश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार देश में आज लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है इसका एक उदाहरण हमारे नेता राहुल गांधी जब भी संसद में अडानी को लेकर सवाल पूछते थे तो उनके माइक को बंद कर दिया जाता था और उन्हें बोलने नहीं दिया जाता था अब एक झूठे मामले में फंसा कर राहुल गांधी की सदस्यता भी रद्द कर दी गई आज प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत 90 विधानसभाओं में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी युवाओं के पास जाकर उनके नाम नंबर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तीन सवाल पूछेंगे और 90 विधानसभाओं में एक लाख से अधिक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे जाएंगे यह अभियान 25 दिनों तक पूरे प्रदेश में चलेगा।।

प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, खनिज विभाग अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश प्रवक्ता धनंजय ठाकुर, प्रदेश महामंत्री अनिमेष सिंह, महासचिव भावेश शुक्ला, प्रदेश समन्वयक तुषार गुहा, मुख्य समन्वयक शान मोहम्मद, प्रदेश सचिव अमिताभ घोष, प्रीति सिंह, संभाग संयोजक लक्षित तिवारी विधानसभा उपाध्यक्ष अजय साहू आदि।

Leave a Reply

Next Post

समांथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला के डेटिंग की अफवाहों पर कहा-मुझे फर्क नहीं पड़ता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 अप्रैल 2023। सामांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक के बाद अब चैतन्य का नाम अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के बीच अफेयर की खबरें जोरों शोरों से उड़ रही हैं। हाल ही में दोनों के डिनर डेट […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान