समांथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला के डेटिंग की अफवाहों पर कहा-मुझे फर्क नहीं पड़ता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 अप्रैल 2023। सामांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक के बाद अब चैतन्य का नाम अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के बीच अफेयर की खबरें जोरों शोरों से उड़ रही हैं। हाल ही में दोनों के डिनर डेट की फोटो भी वायरल हुईं थी। जिसके बाद इन अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया। जबकि कथित लवबर्ड्स ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है, सामंथा ने पहली बार अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।

‘प्यार का मूल्य नहीं जानने वालों की आंखों में आंसू रहते हैं’
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सामंथा ने बताया कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसके साथ रिलेशनशिप में है। उन्होंने कहा, जो लोग प्यार का मूल्य नहीं जानते हैं, वे चाहे कितने भी लोगों को डेट करें, उनकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि कम से कम उस लड़की को तो खुश होना चाहिए। अगर वह अपना व्यवहार बदलता है और लड़की को चोट पहुंचाए बिना उसकी देखभाल करता है, तो यह सभी के लिए अच्छा होगा।

‘मैं अभी भी इससे उबर नहीं पाई हूं’
इससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान, उन्होंने अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की और कहा कि इस स्थिति के सबसे कठिन समय के दौरान, मैं एक बहुत ही अंधेरी जगह में थी और मेरे पास वास्तव में कुछ गहरे विचार थे। मैं इन विचारों को खत्म नहीं करने वाली थू। इसका मतलब है कि मुझे एक कदम आगे देखना शुरू करना होगा। मैं भाग्यशाली हूं कि कई करीबी लोग मेरे साथ खड़े रहे। मैं अभी भी इससे उबर नहीं पाई हूं, लेकिन बुरे दिनों की संख्या बहुत कम हो गई है।

बता दें कि सामंथा ने साल 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी। इसके चार साल बाद इन्होंने साल 2021 में तलाक ले लिया था और आगे बढ़ने का फैसला किया था। अब सामंथा रुथ प्रभु उनकी आने वाली फिल्म ‘शाकुंतलम’ के प्रमोशन में लगी हैं। इसके अलावा, वह वरुण धवन अभिनीत ‘सिटाडेल’ का भी हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2023: धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स ने राहुल की लखनऊ सुपरजाएंट्स टीम को हराया, पर ट्रोल हुए गौतम गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 अप्रैल 2023। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में आपना दूसरा मैच बीते सोमवार यानी 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था. चेन्नई में खेले गए एक मैच में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज