बेंगलुरु में बारिश के बाद जीवन अस्त-व्यस्त, यूपी-बिहार के दो मजदूरों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरू 18 मई 2022। मौसम के मिजाज इस बार किसी को समझ नहीं आ रहे हैं। कभी इतनी गर्मी पड़ती है कि जीना भी मुहाल हो जाता है तो कभी बारिश कहर बनकर टूटती है। उत्तर भारत में जहां गर्मी से बुरा हाल है तो असम में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। अब कर्नाटक के बेंगलुरु का भी यही हाल है। यहां कुछ घंटों की बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पनप रहे हैं। रिहाइशी इलाकों में पानी भर गया है। सड़कें जलमग्न हैं। लोगों के घरों में पानी भर गया है। आलम यह है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भर चुका है। 

दो मजदूरों की मौत 
बारिश के बाद बेंगलुरु में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बेंगलुरु के डीसीपी वेस्ट संजीव पाटिल ने बताया उल्लाल उप्पनानगर उपकार लेआउट बस स्टैंड के पास कल रात भारी बारिश के बाद बिहार और यूपी के दो मजदूर पाइपलाइन कार्य स्थल में मृत पाए गए। उन्हाेंने बताया पाइपलाइन मरम्मत के लिए तीन व्यक्ति गए थे। इसमें एक को बचा लिया गया है। इसके अलावा बारिश के कारण यहां बाढ़ जैसे हालात हैं, कई जगहों पर पेड़ भी उखड़ गए हैं। 

एक दिन में हुआ यह हाल 
भीषण गर्मी के बीच बेंगलुरु में मंगलवार को मौसम सुहाना रहा। यहां झमाझम बारिश हुई। हालांकि, यह बारिश कुछ ही देर में कहर बरपाने लगी। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया और स्थिति बाढ़ जैसी बन गई। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां पानी में डूब गई हैं। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। 

मेट्रो सेवा भी प्रभावित 
बारिश के कारण बेंगलुरु में मेट्रो सेवा भी प्रभावित हुई है। कई इलाकों में पानी भरने के कारण बिजली ठप हो गई है। इसके कारण मेट्रो की आवाजाही को भी रोकना पड़ा है। बताया जा रहा है कि पर्पल लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा है। वहीं ट्रांसफॉर्मर ट्रिपिंग की वजह से कई इलाकों की बिजली भी गुल होने की शिकायत मिली। 

क्या कहता है मौसम विभाग
मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक में अगले तीन से चार दिनों की बारिश के लिए पहले ही चेतावनी जारी की गई थी। दरअसल, अंडमान निकोबार में उत्तर-पश्चिम मानसून के प्रभाव के कारण बारिश जैसे हालात बन रहे हैं। इसके चलते विभाग की ओर से बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

मिशन 2024: कांग्रेस हर लोकसभा-विधानसभा क्षेत्र में तैनात करेगी स्थायी नेता, इनकी मदद से संगठनात्मक ढांचे को देगी मजबूती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 मई 2022। कांग्रेस पूरे देश में हर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र की नब्ज टटोलने के लिए एक पूर्णकालिक नेता की स्थायी तैनाती करेगी। यह नेता संबंधित क्षेत्र के सामाजिक, भौगोलिक, राजनीतिक ताने-बाने के साथ धार्मिक, जातीय समीकरणों और स्थानीय मुद्दों की जानकारी केंद्रीय […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही