एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.के. पाल को बेस्ट डायरेक्टर का कारपोरेट अवार्ड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

एसईसीएल को मिला जियो माईनटेक-गोल्ड नरेनबो पुरस्कार

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर(छ.ग) 25 अक्टूबर 2021। जियो माईनटेक संस्थान द्वारा भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित 21वीं वार्षिक जियो माईनटेक सिम्पोजियम के दौरान मिनी रत्न उपक्रम एसईसीएल को गोल्ड नरेनबो पुरस्कार 2020-21 प्रदान किया गया है। कम्पनी के निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.के. पाल को कॉरपोरेट मैनेजमेंट इनोवेटिव एक्सीलेंस अवार्ड भी प्रदान किया गया है। एसईसीएल को यह पुरस्कार उत्पादन, पर्यावरण संवर्धन, एचआर एक्सीलेंस, स्वच्छ भारत अभियान तथा आपदा प्रबंधन में कुशल प्रदर्शन, मशीनों के रख-रखाव की व्यवस्था, सीएसआर कार्यतथा सेफ्टी आदि मानकों पर बेहतर कार्य निष्पादन के लिए प्रदान किया गया है।
विदित हो कि जियो माईनटेक संस्थान द्वारा नई प्रौद्योगिकी, नए उपकरण, खान एवं खनन आधारित उद्योगों में सुरक्षा एवं प्रबंधन विषय पर दिनांक 23-24 अक्टूबर को वार्षिक सिम्पोजियम का आयोजन किया गया है। इसमें माईनिंग एवं मिनरल इंडस्ट्रीज के आला अधिकारी शिरकत कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर एसईसीएल शीर्षप्रबंधन ने टीम एसईसीएल को बधाई दी है।

Leave a Reply

Next Post

पेंटागन: पड़ोसियों को डरा-धमका रहा चीन, राष्ट्रीय सुरक्षा व आर्थिक हितों के लिए बन रहा खतरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वांशिगटन 26 अक्टूबर 2021। दक्षिण एशिया में चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार ऐसी हरकतें कर रहा है, जिससे पड़ोसी देशों पर राष्ट्रीय सुरक्षा व आर्थिक हितों का खतरा पैदा हो। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने सोमवार को कहा […]

You May Like

घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें....|....इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा....|....पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा....|....जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग....|....पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली....|....एमपी में मानसून की आखिरी बाजी बाकी: 21 सितंबर तक फिर बरसेंगे बादल....|....धर्म बांधता नहीं बल्कि मुक्त करता है: मोहन भागवत....|....इंदौर: 37 किमी दूर छुपा है कुदरत का अनोखा खजाना....|....हिमाचल में ठंड की दस्तक, केलांग में 3.8°C पहुंचा तापमान....|....लाडली के जन्मदिन पर घर आने का किया था वादा, लौटे पर तिरंगे में लिपटे हुए