यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चित्रकूट 11 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के दौरान एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को सीने से लगाकर खुद को आग लगा ली। इस हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला और उसका पति गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है।

देर रात हुआ घरेलू विवाद
घटना शहर के मिशन रोड स्थित सदर बाजार क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, पुरानी बाजार निवासी लेखराज अमरनानी अपनी पत्नी कोमल उर्फ चांदनी और डेढ़ वर्षीय बेटे गर्व के साथ यहां किराए के मकान में रहते थे। सोमवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

गुस्से में उठाया खौफनाक कदम
बताया जा रहा है कि विवाद के बाद महिला ने आक्रोश में आकर अपने बेटे को सीने से लगाकर घर में रखा थिनर अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पति लेखराज उसे बचाने के लिए दौड़ा और बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।

पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला और उसके पति की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले में श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण घरेलू विवाद सामने आया है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

दोनों की थी दूसरी शादी
परिवार के लोगों के मुताबिक, लेखराज और कोमल दोनों की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादियां टूट चुकी थीं, जिसके बाद करीब दो साल पहले दोनों का विवाह हुआ था। हाल ही में उन्होंने शहर में जमीन खरीदकर नया घर बनाने के लिए भूमि पूजन भी किया था। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव उस वक्त एक नए चरम पर पहुंच गया जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हालिया दौरे के दौरान राज्य प्रशासन के रवैये पर सार्वजनिक रूप से गहरा खेद प्रकट किया। इस मामले ने तब तूल पकड़ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की