कृषक उन्नति योजना सम्मेलन का आयोजन, सीएम साय ने बालोद तो एमपी के सीएम मोहन यादव ने राजनांदगांव से भरी हुंकार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव 12 मार्च 2024। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पहुंचे। वह कृषि उपज मंडी बसंतपुर में कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बालोद में प्रदेश स्तरीय कृषक उन्नति योजना सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा वर्चुअली जुड़े। प्रदेश के लगभग 25 लाख किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित करी गई। सीएम विष्णुदेव साय ने 28 करोड़ के 65 योजनाओं का लोकार्पण किया। विभिन्न स्टॉल का भी भ्रमण कर हितग्राहियों को चेक वितरण किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 

छत्तीसगढ़ में पानी की जगह पैसों की बरसात हो रही

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। पीएम मोदी ने किसान सम्मान योजना लागू की है। भूपेश बघेल की सरकार ने सभी योजनाओं को डिब्बा बंद कर दिया। महतारी वंदन योजना और किसानों को दो साल का बोनस 13200 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि छत्तीसगढ़ में पानी की जगह पैसों की बरसात हो रही है।

‘जिसने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा दिया, अब जनता उसे ठुकराएगी’

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राम मंदिर जिसके लिए हिंदुओं ने अपने आप को बलिदान कर दिया, उस मंदिर के निर्माण का निमंत्रण कांग्रेस ने ठुकरा दिया। कांग्रेस ने राम और जनता का अपमान किया है। अब जनता उन्हें ठुकरायेगी। अब तीसरी बार हमारी सरकार बनेगी। अबकी बार हमारी सरकार बनेगी तो सनातन धर्म का जयकारा दुनिया भर में गूंजेगा। पीएम मोदी के राज में भारत तरक्की करता रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

ईद 2025 में बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा सलमान खान का जलवा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 12 मार्च 2024। सुपरस्टार सलमान खान को उनकी अगली फिल्म में देखने का दर्शकों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सलमान पिछले साल यानी 2023 में अपनी फिल्म टाइगर 3 की जबरदस्त सक्सेस से दर्शकों के बीच एक एग्जांपल सेट कर […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत