कुएं की सफाई के दौरान डूबने लगा युवक, बचाने के लिए नीचे उतरा भाई; ऑक्सीजन की कमी से दोनों की हुई मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 12 जुलाई 2025। बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करही कछार से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां कुएं की सफाई के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत करही कछार के आश्रित मोहल्ला डीपरापारा में हुई। जानकारी के अनुसार, दिलीप पटेल (35) कुएं की सफाई के लिए उतरा था। सफाई के दौरान वह पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका सगा भाई दिनेश पटेल भी कुएं में उतर गया। लेकिन ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों भाइयों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शवों को कुएं से निकालने का प्रयास जारी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। 

Leave a Reply

Next Post

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक से सात अगस्त तक, कैबिनेट बैठक में 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 12 जुलाई 2025। झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में लिए गए प्रमुख फैसलों में झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक आयोजित करने […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव