कब खत्म होगी जंग? सोमवार को ICJ में आमने-सामने होंगे यूक्रेन और रूस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कीव 05 फरवरी 2022। मॉस्को को सैन्य अभियानों को निलंबित करने का आदेश देने के लिए कीव द्वारा मांगे गए आपातकालीन उपायों पर सुनवाई में यूक्रेन और रूस सोमवार को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में आमने-सामने होंगे। वहीं रूस की कानूनी टीम के एक प्रमुख वकील एलेन पेलेट ने इस्तीफा दिया है। संयुक्त राष्ट्र न्यायालय में यूक्रेन द्वारा दर्ज कराए मामले में नरसंहार की रोकथाम पर 1948 की संधि की व्याख्या पर रूस और यूक्रेन दोनों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। संधि में अदालत को विवादों को हल करने के लिए मंच के रूप में नामित किया गया है।

बता दें, यूक्रेन ने मुकदमे में तर्क देते हुए कहा है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि पूर्वी यूक्रेन में नरसंहार हुआ है या होगा। साथ ही यूक्रेन पर रूस के पास कार्रवाई करने का कोई वैध आधार नहीं है। वहीं दूसरी ओर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में लोगों की रक्षा करने के लिए सैन्य कार्रवाई की गई है।

इससे पहले आईसीजे के बयान में कहा गया, ”वर्तमान में महामारी की स्थिति को देखते हुए, यह सुनावाई हाइब्रिड प्रणाली में की जाएगी। न्यायालय के कुछ सदस्य ही ग्रेट हॉल ऑफ जस्टिस में व्यक्तिगत रूप से मौखिक कार्यवाही में शामिल होंगे जबकि अन्य सदस्य वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।” उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के पास दोनों विकल्प हैं, वे चाहें तो सशरीर उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं या वर्चुअल रूप से भी शामिल हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन ने 26 फरवरी को आईसीजे में एक आवेदन दायर कर रूस के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया था और न्यायालय से रूस को यूक्रेन में सभी सैन्य अभियानों को तुरंत रोकने के लिए कहने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Next Post

दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 11.40 फीसदी वोटिंग, इन बड़े चेहरों ने डाला वोट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मणिपुर 05 फरवरी 2022। मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार सुबह शुरू हो गया। छह जिलों की 22 विधानसभा सीटों पर मतदाता 92 उम्मीदवारों का भविष्य तय करने के लिए बढ़ चढ़कर वोटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। राज्य के […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड