गाजा पर बयान से सियासत तेज, प्रियंका पर भाजपा का पलटवार, फीमेल गजनी कहकर साधा निशाना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 फरवरी 2026। गाजा को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और भाजपा के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने उनसे गाजा में कथित नरसंहार का मुद्दा उठाने और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करने की बात कही थी। इसके बाद भाजपा ने तीखा जवाब देते हुए प्रियंका पर चुनिंदा आक्रोश दिखाने का आरोप लगाया और उन्हें भारतीय राजनीति की फीमेल गजनी कहा।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत को दुनिया के सामने सच, शांति और न्याय की आवाज बनना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस्राइल की संसद में गाजा के मुद्दे का जिक्र करेंगे। प्रियंका वायनाड से सांसद हैं और उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा हमेशा शांति और मानवाधिकारों के पक्ष में रही है।

भाजपा का तीखा हमला
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी पर हमला बोला। उन्होंने 2008 की फिल्म गजनी के किरदार का हवाला देते हुए कहा कि प्रियंका को सात अक्तूबर को इस्राइल में हुए हमलों की याद नहीं है। भाटिया ने कहा कि 1200 से ज्यादा निर्दोष लोगों की हत्या और महिलाओं के अपहरण व अत्याचार की निंदा करने का नैतिक साहस प्रियंका में नहीं है।

चुनिंदा आक्रोश का आरोप
भाटिया ने कहा कि संसद में फलस्तीन लिखे बैग के साथ जाना आसान है, लेकिन आतंकवादी हमलों की खुलकर निंदा करना कठिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोटबैंक की राजनीति कर रही है। भाजपा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर संतुलित और स्पष्ट रुख जरूरी है।

पीएम मोदी का इस्राइल दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से दो दिवसीय इस्राइल दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरे का मकसद रक्षा और व्यापार सहयोग को मजबूत करना बताया गया है। पिछले नौ वर्षों में यह उनका दूसरा इस्राइल दौरा है। दोनों देशों के बीच रक्षा, तकनीक और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा है। सात अक्तूबर को इस्राइल पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ा। इसके बाद इस्राइल ने गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की। इसी मुद्दे पर देश के अंदर भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुजफ्फरनगर दंगा: कुटबा में आठ लोगों की हत्या में आया कोर्ट का फैसला, सबूतों के अभाव में 37 आरोपी दोषमुक्त

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुजफ्फरनगर 25 फरवरी 2026। मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान शाहपुर थाना क्षेत्र के कुटबा गांव में 13 साल पहले महिला समेत आठ लोगों की हत्या, आगजनी और जानलेवा हमले के मामले में 37 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया गया। आठ आरोपियों की ट्रायल […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग