महतारी वंदन योजना में फिर मिलेगा आवेदन का मौका, नई पात्र महिलाओं के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 26 जून 2026। महतारी वंदन योजना से वंचित रह गई पात्र महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही योजना का पोर्टल दोबारा शुरू करने जा रही है, जिससे नई पात्र विवाहित महिलाओं को आवेदन करने का अवसर मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और आगामी दिनों में प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि योजना के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री से सहमति मिल चुकी है। विभागीय स्तर पर तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संभावना है कि एक सप्ताह के भीतर पोर्टल आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। सरकार चरणबद्ध तरीके से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना रही है। पहले चरण में बस्तर संभाग के जिलों में पोर्टल खोला जाएगा। इसके बाद प्रदेश के अन्य संभागों में भी पात्र महिलाओं के लिए पंजीयन और आवेदन की सुविधा शुरू की जाएगी।

यह पहल उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाई थीं या पात्र होने के बावजूद योजना की सूची में शामिल नहीं हो सकी थीं। नए पंजीयन के माध्यम से उन्हें भी योजना का लाभ मिलने का रास्ता खुलेगा। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना, परिवार में उनकी भागीदारी बढ़ाना और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना है। पोर्टल शुरू होने के बाद इच्छुक महिलाएं निर्धारित दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। विभाग की ओर से आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर जल्द विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

लखनऊ हादसे के बाद रांची के कोचिंग सेंटरों पर उठे सवाल! नियमों की अनदेखी का लग रहा आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 26 जून 2026। लखनऊ में हुए दर्दनाक कोचिंग हादसे के बाद देशभर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना में कई छात्रों की मौत के बाद अभिभावकों और आम लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। झारखंड की राजधानी […]

You May Like

आंगनबाड़ी केंद्र में भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, टला बड़ा हादसा....|....हाथियों ने फिर मचाया उत्पात: 5 मकान और झोपड़ी को किया तहस नहस....|....सुकमा में रंग लाई 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' योजना, गणेश समेत कुपोषित बच्चों को मिली नई जिंदगी....|....गुमशुदगी के 20 दिन बाद जंगल में मिली युवती की लाश, परिजनों में मचा कोहराम....|....दुर्ग में देह व्यापार का भंडाफोड़: सिपाही ग्राहक बनकर पहुंचा, पुलिस ने संचालक सहित छह आरोपियों को दबोचा....|....कमीशनखोरी के जाल में फंसा राजधानी का स्वास्थ्य विभाग, रडार पर 100 डॉक्टर; अब ऊपर तक पहुंची जांच....|....लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय....|....राज्यपाल डेका ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की सौजन्य भेंट....|....विशाल हत्याकांड: 'तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया, लाश उठाकर ले जाओ', कातिलों ने बाप को फोन पर कहा; फिर मार डाला....|....संसद का मानसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज, छत्तीसगढ़ से भी मंत्रीमडल में शामिल होने की संभावना