कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता: एक ही दिन में बढ़े संक्रमण के 12 हजार से अधिक मामले, मृतकों की संख्या में भी भारी इजाफा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 25 अगस्त 2021। देश में बुधवार को कोरोना के मामले में मंगलवार के मुकाबले 12 हजार से अधिक की वृद्धि हो गई जिसने लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,593 नए मामले आए हैं जबकि 648 लोगों की मौत हो गई। वहीं 34,169 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,22,327 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,35,758 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या   3,17,54,281 हो गई है।

मंगलवार को आए थे 25, 467 नए मामले, 354 की हुई थी मौत

मंगलवार को बीते 24 घंटे में 25, 467 नए मामले सामने आए थे जबकि 354 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 39 हजार से ज्यादा मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। वहीं कल सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 3.19 लाख थी। वहीं देश भर में मंगलवार तक 58.89 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लगाए गए थे। जबकि कल बीते 24 घंटों में 63.85 लाख वैक्सीन की डोज लगाई गई थीं।

केरल में फिर बेकाबू हुई कोरोना की रफ्तार 

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 24,296 नए मामले सामने आए हैं। जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,51,984 हो गई। जबकि 173 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 19,757 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी अहम जानकारी

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने अहम जानकारी देते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.99 फीसदी हैं।वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.10 फीसदी है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 30 दिनों से 3 फीसदी से कम है।

Leave a Reply

Next Post

ENG vs IND: पहली बार लीड्स में खेलेगी 'विराट सेना', सीरीज में बढ़त को करना चाहेगी मजबूत, तीसरा टेस्ट आज से

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 25 अगस्त 2021। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तीसरा मुकाबला बुधवार से लीड्स के हेंडिग्ले में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया पहली […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान