नगरीय निकाय चुनाव : राजधानी सहित पांच निगमों में महिला प्रत्याशी लड़ेगी महापौर का चुनाव, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर ओबीसी के लिए हुआ आरक्षित…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 07 जनवरी 2025। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आखिरकार चिर-प्रतिक्षित आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है. रायपुर नगर निगम महिला के लिए आरक्षित हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और भिलाई-चरोदा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में 14 नगर निगम, 53 नगर पालिका और 125 नगर पंचायत मिलाकर कुल 192 नगरीय निकाय के लिए लॉटरी पद्धति से हो रही आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. निर्वाचन अधिकारी पुलक भट्टाचार्य दे रहे आरक्षण के प्रक्रिया को जानकारी देते हुए बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए भिलाई, भिलाई-चरोदा, बिलासपुर और दुर्ग आरक्षित किया गया है।

वहीं रायपुर, जगदलपुर, चिरमिरी, बीरगांव सामान्य वर्ग के लिए खुला रखा गया है, सामान्य महिला के लिए रायपुर, कोरबा और बिरगाँव आरक्षित किए गए हैं. इसके अलावा रिसाली और रायगढ़ नगर निगम अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. अंबिकापुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।

14 नगर निगम की स्थिति

  1. नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला)
  2. नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला)
  3. नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला)
  4. नगर निगम भिलाई – ओबीसी
  5. नगर निगम रिसाली – एससी (महिला)
  6. नगर निगम चरोदा – ओबीसी
  7. नगर निगम राजनांदगांव – सामान्य
  8. नगर निगम धमतरी – सामान्य
  9. नगर निगम जगदलपुर – सामान्य
  10. नगर निगम रायगढ़ – एससी (महिला)
  11. नगर निगम कोरबा – सामान्य (महिला)
  12. नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी
  13. नगर निगम अंबिकापुर – एसटी
  14. नगर निगम चिरमिरी – सामान्य

Leave a Reply

Next Post

गमगीन माहौल के बीच बलिदान हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों को सीएम साय ने दी सांत्वना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 07 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में बलिदान हुए आठ जवानों और एक चालक को दंतेवाड़ा में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान गमगीन माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत तमाम नेताओं और मृतकों […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ