रायगढ़ में तालाब में डूबने से हाथी के बच्चे की हुई मौत, हाथियों की चिंघाड़ सुनकर मचा हड़कंप

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 20 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पानी में डूबने से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया सर्किल के बडझरिया गांव के तालाब में कल शाम नहाने के दौरान एक हाथी के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा वह 6 माह के आसपास का है। कल शाम को यह घटना होने बाद कुछ हाथी तालाब के पास चिंघाड़ते सुनाई दिए। हाथियों की आवाज सुनकर गांव के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वे पहले मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी। 

ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में करीब 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा था, इसी दल में से एक हाथी के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हुई है। बच्चे की मौत होने के बाद हाथियों ने ही शव को बाहर निकालकर आज सुबह जंगल की तरफ चले गए हैं। जिसके बाद ही वन विभाग की टीम ने मृत हाथी के बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

नागपुर फैक्ट्री में बड़ा हादसा: बिहार के 6 मजदूरों की मौत, टेस्टिंग के दौरान फटी पानी की टंकी; 9 की हालत गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नागपुर 20 दिसंबर 2025। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार (19 दिसंबर) को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बुटीबोरी MIDC क्षेत्र स्थित अवादा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड की सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में पानी की टंकी फटने से बिहार के 6 मजदूरों की मौत हो गई, […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव