हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, किसी काम से जंगल गया था रमलू तिर्की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 09 नवंबर 2024। रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के जमरगी डी बीट के जंगल में हाथी ने रामपुर निवासी रमलू तिर्की को कुचलकर मौत उतार दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण किसी काम के सिलसिले मे जंगल की तरफ गया था। इसी दौरान हाथी से आमाना-सामना हो जाने के बाद यह घटना घटित हुई है।

हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत होने की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ वन मंडल की टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा ने गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है, झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया: हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 09 नवंबर 2024। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा ने करीब दो दशक तक ‘‘राज्य को नींबू की तरह निचोड़ा” और गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है। सोरेन ने […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव