विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच मुंबई- गुजरात के बीच

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 मार्च 2023। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत चार मार्च (शनिवार) से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस विमेंस और बेथ मूनी की कप्तानी वाली गुजरात जाएंट्स के बीच है। दोनों टीमें इस मैच में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। यह विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला है और कई मायने में यह ऐतिहासिक रहने वाला है। ऐसे में दोनों टीमों की खिलाड़ी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराना चाहेंगी। 

आईपीएल के पहले मैच में कोलकाता के ब्रेंडन मैक्कुलम ने कमाल की पारी खेली थी और इस टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत हुई थी। विमेंस प्रीमियर लीग में भी ऐसी ही शुरुआत की उम्मीद है।

वी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
विमेंस प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार वॉयकाम 18 ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क (Sports 18 Network) पर देखे जा सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैच देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरातः बेथ मूनी (कप्तान, विकेटकीपर), सब्बिनेनी मेघना, हरलीन देओल, ऐश गार्डनर, डी हेमलता, किम गर्थ, एनाबेल सदरलैंड, स्नेह राणा, हर्ले गाला/अश्वनी कुमारी, मानसी जोशी/मोनिका पटेल, तनुजा कंवर।

मुंबईः यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नेट शिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), धारा गुज्जर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, जितिमनी कलिता, इस्सी वोंग, सोनम यादव/सायका इशाक।

Leave a Reply

Next Post

नाना-नानी के घर पूरे रीति-रिवाज से शादी करेंगी स्वरा, इस दिन होगी हल्दी-मेहंदी सेरेमनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 मार्च 2023। स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में उन्होंने पॉलिटीशियन फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। अचानक शादी की तस्वीरें साझा कर स्वरा ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया था। अब दोनों जल्द […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान