‘केरल में बेगिंग और कर्नाटक में ठगिंग’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर इस अंदाज में साधा निशाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बंगलूरू 06 अप्रैल 2024। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद स्मृति ईरानी ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने केरल में कांग्रेस के रुख की आलोचना करते हुए निशाना साधा। ईरानी ने कांग्रेस पर उसके इंडिया ब्लॉक सहयोगी भाकपा द्वारा चुनौती दिए जाने पर हमला किया।

वायनाड में त्रिकोणीय मुकाबला
दरअसल, वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, जबकी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी महासचिव एनी राजा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने केरल के अपने प्रमुख के सुरेंद्रन पर दांव खेला है।

वायनाड में विपक्ष में झगड़ा चल रहा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कर्नाटक में भाजपा की चुनावी रैली के बीच व्यापारियों के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘विपक्ष का यह हाल है कि वायनाड में झगड़ा चल रहा है। वामपंथी दल कह रहे हैं कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश जाकर चुनाव क्यों नहीं लड़ते। लेकिन जब वही वामपंथी इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली जाते हैं, तो वे राहुल गांधी को गले लगाते हैं।

दिल्ली में गले मिल रही…
उन्होंने आगे कहा, ‘कल केरल में मैंने कहा था कि दिल्ली में हगिंग, केरल में बेगिंग। मगर आज जो कांग्रेस का कर्नाटक में हाल चल रहा है तो दिल्ली में हगिंग, केरल में बेगिंग और कर्नाटक में ठगिंग यह हाल है।

दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ
एनी राजा ने बुधवार को वायनाड से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। भाकपा केरल में सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सहयोगी है। भाकपा और कांग्रेस जहां विपक्षी इंडिया ब्लॉक में साझेदार हैं, वहीं केरल में दोनों पार्टियां प्रबल दावेदार हैं और दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ अपने सबसे मजबूत उम्मीदवारों को खड़ा कर रही हैं। स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है, जो देश की सबसे पुरानी पार्टी का गढ़ हुआ करती थी।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी अपनी शुभकामनाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि – “आप सभी को मेरा नमस्कार! विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें