मोहब्बत हो तो ऐसी: पति ने पत्नी को तोहफे में दिया ताजमहल जैसा घर, बनाने में लग गए तीन साल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 22 नवंबर 2021। बेपनाह मोहब्बत की नई परिभाषा लिखने वाला सिर्फ मुगल बादशाह शाहजहां नहीं था, दुनिया में ऐसे बहुत से लोग ऐसे हैं, जो हर दिन अपनी मोहब्बत को इंतहा तक ले जाते हैं। ऐसा ही ताजा वाकया मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को ताजमहल जैसा दिखने वाला घर ही तोहफे में दे दिया, इसे बनाने और सजाने में पूरे तीन साल का वक्त लग गया। जानकारी के मुताबिक, इस घर में चार बेडरूम, एक किचन, लाइब्रेरी, मेडिटेशन रूम तक है। इस आलीशान घर का क्षेत्रफल मीनार के साथ 90×90 बताया जा रहा है। 

पत्नी को तोहफे में दिया हूबहू ताज 

हूबहू ताजमहल जैसा दिखने वाला यह घर मध्यप्रदेश के शिक्षाविद आनंद प्रकाश चौकसे ने बनवाया है, उन्होंने बताया कि पहले ताजमहल को ताप्ती नदी के किनारे बनाया जाता था, लेकिन बाद में उसे आगरा में बनाया गया। उन्होंने बताया कि वह जब भी ताजमहल को देखते थे, उन्हें मलाल होता था कि यह मध्यप्रदेश में क्यों नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी मोहब्बत, अपनी पत्नी मंजूषा चौकसे को तोहफे में ताजमहल जैसा घर ही दे दिया। घर बनाने वाले इंजीनियर प्रवीण चौकसे बताते हैं कि इस कठिन काम को पूरा करने में तीन साल का समय लग गया। 

क्या खासियत है आलीशान घर की 

ताजमहल जैसे दिखने वाले इस घर का क्षेत्रफल 90×90 है। इंजीनियर प्रवीण चौकसे के मुताबिक, इस घर की ऊंचाई 29 फीट रखी गई है। इसमें ताजमहज जैसे मीनार की हूबहू नकल बनाई गई है। इसके अलावा घर का फर्श राजस्थान के मकराना से बनाया गया है। घर के अंदर की नक्काशी बंगाल और इंदौर के कारीगरों ने की है तो फर्नीचर सूरत और मुंबई के कलाकारों ने बनाया है। घर में एक बड़ा हॉल, दो बेडरूम नीचे तो दो ही बेडरूम ऊपर हैं। 

Leave a Reply

Next Post

ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को मिलेगा वीर चक्र सम्मान, मार गिराया था पाक का एफ-16 फाइटर जेट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 नवंबर 2021। पाकिस्तान के फाइटर एयरक्राफ्ट एफ-16 को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को आज वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। फिलहाल उन्हें प्रमोट करके ग्रुप कैप्टन की जिम्मेदारी दे दी गई है। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से सम्मान दिया […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान